Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में आधी रात जैन मुनि से मिले सीएम नायब सैनी, अपने हाथों से खुलवाया व्रत

Summer express, पानीपत । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर रात करीब 12 बजे पानीपत की गांधी मंडी स्थित एसएस जैन सभा के जैन स्थानक पहुंचे। यहां उन्होंने जैन मुनि डॉ. राजेश महाराज से मुलाकात की और अपने हाथों से उनका अभिग्रह (विशेष संकल्प के तहत रखा गया व्रत) पूरा करवाया। मुनि ने संकल्प लिया था कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं उनसे मिलने नहीं आएंगे, तब तक वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे और पारणा नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री के पहुंचने के साथ ही उनका संकल्प पूरा हुआ।

जानकारी के अनुसार, डॉ. राजेश महाराज ने 8 अक्टूबर को अभिग्रह लिया था। इसके अगले दिन यानी 9 अक्टूबर को उनके पारणे का कार्यक्रम निर्धारित था। मुख्यमंत्री को अभिग्रह महोत्सव में शामिल होना था, लेकिन अंतिम समय में उनका दौरा रद्द हो गया। इसके बाद मुनि ने अपना उपवास जारी रखने और मुख्यमंत्री के आने तक व्रत नहीं खोलने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने के बाद जैन समाज की ओर से उन्हें दोबारा पत्र भेजा गया था। इसमें उनसे गांधी मंडी स्थित जैन स्थानक पहुंचकर मुनि का संकल्प पूरा करवाने का आग्रह किया गया था। देर रात मुख्यमंत्री के पहुंचने पर मुनि ने उनके हाथों आहार ग्रहण कर अपना अभिग्रह पूरा किया।

जैन धर्म में किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए कठिन नियमों और संयम का पालन करते हुए संकल्प लेने की परंपरा को अभिग्रह कहा जाता है। इसमें साधक अपनी प्रतिज्ञा पूरी होने तक निर्धारित नियमों का पालन करता है। डॉ. राजेश महाराज के इस संकल्प और मुख्यमंत्री की देर रात हुई मुलाकात को लेकर जैन समाज में चर्चा रही।

52 वर्षीय डॉ. राजेश महाराज ने 27 वर्ष की उम्र में दीक्षा ग्रहण की थी। उनके अनुसार, वह पिछले करीब 20 वर्षों में 2,500 अभिग्रह पूरे कर चुके हैं। वह पांच विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा भी करते हैं। उनके मुताबिक, अब तक वह 3,500 से अधिक पेंटिंग और ड्राइंग बना चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने पानीपत में 20,870 लोगों से नशामुक्ति के संकल्प पत्र भरवाने की जानकारी भी दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सोनीपत के आरोपी को काम के बदले मिले थे 2 लाख रुपये

Summer express, नई दिल्ली I बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सोनीपत निवासी 18 वर्षीय रेहान को लेकर नया खुलासा हुआ है। उसकी मां के मुताबिक, रेहान ने कुछ दिन पहले परिवार को बताया था कि उसे एक काम करने के बदले दो लाख रुपये मिलने वाले हैं। हालांकि,...

गढ़दीवाला में दर्दनाक सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, युवक गंभीर

Summer express, गढ़दीवाला I पंजाब के गढ़दीवाला में बीती देर रात कालरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवती...

रेवाड़ी में मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले घी की जानकारी देना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी I त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई विक्रेताओं और हलवाइयों के लिए नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया है। अब दुकानदारों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि मिठाइयां देसी घी, वनस्पति या रिफाइंड तेल में से किससे तैयार की गई हैं। इस...

गुरुग्राम के बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में देर रात लगी आग, सामान और कबाड़ जला

Summer express, गुरुग्राम I सेक्टर-29 स्थित लंबे समय से बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) परिसर में देर रात आग लगने से अंदर रखा सामान और कबाड़ जल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने पांच दमकल टीमों को मौके पर भेजा। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर...

हरियाणा में 26 नवंबर तक चलेगा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, सात पर्यवेक्षक नियुक्त

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से यह अभियान 26 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.