Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत,आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

प्रथम वर्ष के छात्र ने प्रिंसिपल को ई-मेल भेजकर की शिकायत, एंटी रैगिंग कमेटी ने दर्ज किए बयान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद- : डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एंटी रैगिंग कमेटी ने संदिग्ध छात्रों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता छात्र बाहरी राज्य का रहने वाला है। आरोप है कि कुछ सीनियर छात्रों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे मानसिक रूप से परेशान किया। इससे आहत होकर छात्र ने ई-मेल के माध्यम से कॉलेज के प्रिंसिपल एवं एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में सीनियर छात्रों के व्यवहार से संबंधित कई बातें उठाई गई हैं।

शिकायत सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद संदेह के घेरे में आए छात्रों को एक-एक कर कमेटी के समक्ष बुलाया गया। बंद कमरे में उनसे पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। कमेटी मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है, ताकि शिकायत की वास्तविकता स्पष्ट हो सके।

आंखों में आंखें डालने और नाम पुकारने के तरीके पर भी शिकायत

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमेश भारती ने बताया कि गत सुबह प्राध्यापक मोनिका ने उन्हें एक ई-मेल प्राप्त होने की जानकारी दी थी। ई-मेल में एक छात्र ने अपने साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की थी। डॉ. भारती के अनुसार, शिकायत में सीनियर छात्रों द्वारा आंखों में आंखें डालकर न देखने और नाम पुकारने के तरीके सहित कुछ व्यवहारों का उल्लेख किया गया है।उन्होंने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। संदेह के दायरे में आए छात्रों से पूछताछ की गई है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। एंटी रैगिंग कमेटी पूरे मामले की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच कर रही है।प्रिंसिपल ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई छात्र दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी हुई 120 पाइप बरामद, 7.50 लाख रुपये का सामान रिकवर

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। कैथल पुलिस ने सरकारी पेयजल पाइपलाइन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 110 पाइप बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक चोरी हुए सभी 120 पाइप...

पलवल में चालान को लेकर पुलिस और वकील आमने-सामने, चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेरा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल में एक वकील की गाड़ी का चालान काटने को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच विवाद खड़ा हो गया। विरोध में वकीलों ने चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेर लिया और उसे मौके से जाने नहीं दिया। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद डीएसपी भरतेन्द्र मौके...

देहरा अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन के इंतजार पर विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भांजे को कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन के लिए इंतजार करवाने का आरोप Summer express/देहरा, गुलशन धनोआ-: सिविल अस्पताल देहरा में कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने में देरी को लेकर विवाद सामने आया है। देहरा के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल परमार ने अपने भांजे को वैक्सीन लगवाने के लिए दोपहर 12 बजे...

डेरा बाबा रुद्रानंद ट्रस्ट के सचिव पर लगे आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया निराधार, वायरल वीडियो बनाने वालों के खिलाफ होगी FIR

Summer express/ऊना/ राकेश-: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर लगे धन के दुरुपयोग के आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया बेबुनियाद, सोने के आभूषणों और महंगी गाड़ियों को लेकर भी दी सफाई, ट्रस्ट दर्ज करवाएगा पुलिस में शिकायतडेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर सोशल मीडिया पर वायरल एक...

28 साल से माता के दरबार में सेवा कर रहे करनाल के भारत भूषण कपूर, नवरात्रों में हजारों भक्तों के लिए लगाते हैं भंडारा

Summer express/बिलासपुर/ सुभाष-: माता के दरबार में सच्चे मन से की गई सेवा ही सबसे बड़ी भक्ति है। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। इन्हीं में एक नाम हरियाणा के करनाल निवासी भारत भूषण कपूर का भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.