Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देहरा में HRTC की पांच नए रूटों पर बस सेवा शुरू, विधायक  कमलेश ठाकुर बोलीं- अभी तो 5% ही शगुन लौटाया

विधायक कमलेश ठाकुर का बयान- ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू नहीं बनूंगी’, ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी HRTC की बसें

Summer express/देहरा, गुलशन धनोहा-: हिमाचल प्रदेश के देहरा में ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए HRTC की पांच नए रूटों पर बस सेवा शुरू की गई है। मंगलवार को देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के चलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान विधायक ने बताया कि नए रूटों पर फिलहाल ट्रायल के आधार पर बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने एक-दो दिन के भीतर दो और बसें चलाने की तैयारी की जानकारी दी। पत्रकार के सवाल पर विधायक ने कहा, “अपने मुंह मियां मिट्ठू नहीं बनूंगी। अभी तो 5% ही शगुन लौटाया है।”

पांच रूटों पर शुरू हुई बस सेवा

देहरा बस स्टैंड से मंगलवार को HRTC की पांच बसों को अलग-अलग ग्रामीण रूटों के लिए रवाना किया गया। इन बस सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी। नए रूटों के जरिए गांवों को देहरा और आसपास के प्रमुख स्थानों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

इन पांच रूटों पर चलेंगी बसें

HRTC की बस सेवा देहरा से लंज वाया लुणसु होते हुए धार तक शुरू की गई है। इसके अलावा सकरी से ढलियारा वाया हरिपुर, खैरियां और देहरा, देहरा से नादौन वाया नेहरन पुखर, बलाहर, परागपुर और कालेश्वर महादेव, देहरा से धन्नोटू वाया बड़ा और देहरा से भरवाईं वाया हारमिटा, नलसुहा, सूखाहर और चलाली रूट पर भी बसें चलेंगी।इन रूटों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बस सुविधा उपलब्ध होगी। खासकर उन लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता है।

ट्रायल के आधार पर होगा संचालन, दो और बसें चलाने की तैयारी

विधायक कमलेश ठाकुर ने बताया कि फिलहाल नए रूटों पर बसों का संचालन ट्रायल बेसिस पर किया जा रहा है। यात्रियों की जरूरतों और रूटों पर संचालन के व्यावहारिक अनुभव के आधार पर बसों की समय-सारिणी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले एक-दो दिनों में दो और बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन सुविधा का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।

धंगड़ में स्वागत समारोह, स्पडू ब धार में सुनेंगी जनसमस्याएं

बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद विधायक कमलेश ठाकुर दोपहर एक बजे धंगड़ पंचायत में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह स्पडू ब धार पंचायत पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगी। इस दौरान क्षेत्रवासी अपनी मांगें और समस्याएं विधायक के समक्ष रख सकेंगे।फिलहाल HRTC की पांच नए रूटों पर बस सेवा शुरू होने से देहरा के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। अब ट्रायल के बाद बसों की समय-सारिणी को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, दो अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी से ग्रामीण यात्रियों को आने वाले दिनों में और राहत मिलने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।...

जालंधर में मां-बेटी पर चाकू से हमला, आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Summer express, जालंधर। पंजाब के जालंधर में मकसूदां के पास सुरानस्सी रोड स्थित आनंद नगर में एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन...
Summer Express - मोहड़ा के पास कंटेनर–बाइक टक्कर के बाद भीषण आग, बाइक सवार घायल

तमिलनाडु में महिला नर्स की हत्या, सहकर्मी गिरफ्तार

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु के इरोड जिले में 26 वर्षीय महिला नर्स की हत्या कर उसकी सोने की चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय मेल नर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी और मृतका एक ही निजी अस्पताल में कार्यरत थे। इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद भी...

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

Summer express/किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी हुई 120 पाइप बरामद, 7.50 लाख रुपये का सामान रिकवर

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। कैथल पुलिस ने सरकारी पेयजल पाइपलाइन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 110 पाइप बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक चोरी हुए सभी 120 पाइप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.