Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली प्रदर्शन पर सीएम मीडिया एडवाइजर का बयान: जनता ने संभाली आंदोलन की कमान, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

वोट चोरी के खिलाफ जनता में आक्रोश, अब आंदोलन की कमान लोगों के हाथों में: नरेश चौहान

SIR प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग; बोले—गलत करने वालों को भुगतने होंगे परिणाम

Summer express/शिमला, संजू- :दिल्ली में वोट चोरी के आरोपों को लेकर हुए प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने भी भागीदारी की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। उनके अनुसार, लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर जनता की चिंता अब आंदोलन का रूप ले रही है और लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं।नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि देश की संस्थाओं को नियंत्रित कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है और किसी भी तरह की तानाशाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ले ली है। चौहान ने चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने की मांग भी उठाई।

SIR की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चौहान ने कहा कि इसमें निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। उनका कहना था कि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है।

आरोपों की जांच में सहयोग की बात

कांग्रेस सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर से जुड़े मामले पर भाजपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर चौहान ने कहा कि यदि मामले की जांच चल रही है, तो किसी को भी इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी को बचाने का प्रयास नहीं कर रही है। उनके मुताबिक, यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे अपने कृत्य के परिणाम भुगतने होंगे।चौहान ने भाजपा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उसकी विचारधारा से जुड़े नेताओं पर भी पहले गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस मामले को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है।

भाजपा विधायक के व्यवहार पर जताई नाराजगी

भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर पर पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान कथित अभद्र व्यवहार करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को अपने व्यवहार और भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में दशहरे पर शस्त्र पूजन, महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज के निर्माण कार्य का खेल राज्य मंत्री ने लिया जायजा

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को दशहरे के अवसर पर पलवल स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित विशाल शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप भवन...

हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी बजट विवाद: गुरबीर सिंह ने झिंडा को दी खुली बहस की चुनौती

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) में बजट पारित नहीं होने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा और वाइस प्रेसिडेंट गुरबीर सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। झिंडा की ओर से बजट पारित नहीं होने के लिए दूसरे सदस्यों को जिम्मेदार ठहराने...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।...

जालंधर में मां-बेटी पर चाकू से हमला, आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Summer express, जालंधर। पंजाब के जालंधर में मकसूदां के पास सुरानस्सी रोड स्थित आनंद नगर में एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन...
Summer Express - मोहड़ा के पास कंटेनर–बाइक टक्कर के बाद भीषण आग, बाइक सवार घायल

तमिलनाडु में महिला नर्स की हत्या, सहकर्मी गिरफ्तार

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु के इरोड जिले में 26 वर्षीय महिला नर्स की हत्या कर उसकी सोने की चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय मेल नर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी और मृतका एक ही निजी अस्पताल में कार्यरत थे। इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.