Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एम्स बिलासपुर में इलाज के लिए लंबा इंतजार,आंतरिक व्यवस्था पर संदीप सांख्यान ने उठाए सवाल

मरीजों को सर्जरी, प्रोसिजर और जरूरी जांचों के लिए महीनों तक करना पड़ रहा इंतजार, प्रबंधन से व्यवस्था सुधारने की मांग

बिलासपुर, सुभाष -: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप सांख्यान ने एम्स बिलासपुर की आंतरिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एम्स में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को लंबी कतारों से गुजरने के बाद भी सर्जरी, मेडिकल प्रोसिजर और जरूरी जांचों के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

संदीप सांख्यान ने कहा कि एम्स के कुछ विभागों में मरीजों को सर्जरी या प्रोसिजर की आवश्यकता बताकर घर भेज दिया जाता है और बाद में तारीख तय करने के लिए फोन पर सूचना देने की बात कही जाती है। लेकिन कई मरीजों को हफ्तों और महीनों तक फोन का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में परेशान मरीज या तो अपनी बीमारी के बढ़ने का जोखिम उठाते हैं या फिर मजबूरन दूसरे अस्पतालों का रुख करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल बिलासपुर जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों से एम्स बिलासपुर में उपचार करवाने पहुंचने वाले मरीज भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।सांख्यान ने आरोप लगाया कि डायग्नोस्टिक सेवाओं में भी मरीजों को लंबी तारीखें मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। विशेष रूप से पीईटी-सीटी और एमआरआई जैसी महत्वपूर्ण जांचों के लिए इंतजार करना मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर तथ्यों की पड़ताल की जाए तो कई महत्वपूर्ण पहलू सामने आ सकते हैं। उनके अनुसार, इस संबंध में कुछ साक्ष्य भी उनके पास मौजूद हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि एम्स बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान है और इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद है। ऐसे में प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि मरीजों को समय पर उपचार मिले और व्यवस्थागत कमियों को दूर किया जाए।

उन्होंने एम्स प्रशासन से मांग की कि नियमित समीक्षा बैठकों में इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाए, सर्जरी और जांचों की लंबित तारीखों की निगरानी हो तथा मरीजों को समयबद्ध सूचना देने की व्यवस्था बनाई जाए।सांख्यान ने कहा कि एम्स का प्राथमिक उद्देश्य मरीजों का सही समय पर उपचार सुनिश्चित करना होना चाहिए, न कि उन्हें तारीखों और इंतजार के बीच उलझाए रखना। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रबंधन इस दिशा में ठोस कदम उठाकर मरीजों को राहत देगा और संस्थान की प्रतिष्ठा बनाए रखेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मां चिंतपूर्णी मंदिर को हेली टैक्सी सेवा से जोड़ने की तैयारी, हेलीपैड और प्रसाद योजना के कार्य में आई तेजी

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -: शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। धलवाड़ी में हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है, जबकि प्रसाद योजना का कार्य भी धरातल पर शुरू हो चुका है। अब मां चिंतपूर्णी मंदिर...

लुधियाना में पावरकॉम के सरकारी क्वार्टर से स्मार्ट मीटर चोरी, जेई की शिकायत पर केस दर्ज

Summer express, लुधियाना। लुधियाना के सराभा नगर स्थित पावरकॉम की पावर कॉलोनी के एक सरकारी क्वार्टर से बड़ी संख्या में स्मार्ट मीटर चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर क्वार्टर का ताला तोड़कर वहां रखे विभाग के स्मार्ट मीटर चोरी कर ले गए। मामले में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) की शिकायत...

बेंगलुरु में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री सुरक्षित

Summer express, बेंगलुरु। विशाखापत्तनम से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट मंगलवार को बर्ड हिट की घटना का शिकार हो गई। उड़ान के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में सवार सभी 148 यात्री और...

कैथल में पनीर और स्किम्ड मिल्क की खेप पर छापा, 8 क्विंटल पनीर व 5 हजार लीटर दूध मिला

Summer express, कैथल । मिलावटी पनीर और दूध की सूचना मिलने पर  कलायत सीआईए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 8 क्विंटल पनीर और 5 हजार लीटर स्किम्ड मिल्क मिला। जांच के दौरान पनीर के पैकेटों पर पैकिंग की तारीख में भी कथित गड़बड़ी...

माता की चौकी और भगवती जागरण में भजनों पर झूमे अनिल विज, आयोजक समिति को दिए 21 हजार रुपये

Summer express, अंबाला, (अंकुर कपूर) | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नवरात्र के अवसर पर अंबाला छावनी में आयोजित माता की चौकी और भगवती जागरण कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देवी मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और भजन-भेंटों की धुन पर श्रद्धालुओं के साथ झूमते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.