Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा: 700 करोड़ के घोटाले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, चार और आरोपी गिरफ्तार

समर न्यूज | चंडीगढ़

हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी और क्रेस्ट सोसायटी में हुए 700 करोड़ रुपये से अधिक के महाघोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को जांच एजेंसी ने इस धोखाधड़ी मामले में चार और अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सेक्टर-35 के बर्तन कारोबारी गौरव कांसल, सिद्धार्थ नरूला, मोहित और मनोज शामिल हैं। इन चारों को पंचकूला की सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आगे की पूछताछ और सुबूत जुटाने के लिए उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई की अब तक की जांच के अनुसार, इस पूरे घोटाले का कथित मास्टरमाइंड आइडीएफसी फर्स्ट बैंक का पूर्व ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि है। गिरफ्तार किया गया गौरव कांसल इस आपराधिक नेटवर्क में ‘कैश कनवर्टर’ के रूप में काम करता था। उसका मुख्य काम सरकारी खातों से अवैध तरीके से निकाली गई करोड़ों की रकम को नकदी (कैश) में बदलना और उसे ठिकाने लगाना था। जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान गौरव ने 140 से अधिक लेन-देन के जरिए रिभव ऋषि के साथ मिलकर करीब 94 करोड़ रुपये ठिकाने लगाए। घोटालेबाजों ने एक संगठित गिरोह की तरह काम करते हुए आरएस ट्रेडर्स, कैपको फिनटेक सर्विसेज और स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स जैसी कई फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों का लेन-देन किया, ताकि अंतिम लाभार्थियों का पता लगाना मुश्किल हो जाए। इस मामले का सबसे सनसनीखेज और बड़ा खुलासा कालका नगर परिषद के फंड से जुड़ा है। 20 जनवरी 2026 को एमसी कालका के खाते से 18.46 करोड़ रुपये उड़ाए गए थे। जांच में पाया गया कि इसमें से 2 करोड़ रुपये की रकम हवाला नेटवर्क के जरिए महज 48 घंटे के भीतर दिल्ली में बैठे एक आरोपित आइएएस अधिकारी आरके सिंह के बेटे तक पहुंचाई गई। इस काम में मोहित गोयल ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसने रिभव के कहने पर नकदी का इंतजाम किया था।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी होंगे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। केंद्रीय...

हरियाणा के प्राथमिक स्कूलों में सफाई व्यवस्था के लिए 8,000 रुपये मासिक बजट जारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने बजट जारी किया है। इसके तहत उन प्राथमिक स्कूलों को प्रति माह 8,000 रुपये दिए जाएंगे, जहां सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अंशकालिक कर्मचारी तैनात नहीं हैं। इस राशि का इस्तेमाल स्कूल...

धान खरीद में देरी से भड़के किसान, करनाल में मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद में देरी और नमी के नाम पर फसल के दामों में कटौती किए जाने के आरोपों को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसी कड़ी...

मानसा में झोटा हत्याकांड के बाद तनाव, आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर लगाई आग

Summer express, मानसा। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में आरोपी की राजस्थान से गिरफ्तारी के बाद मानसा में तनाव बढ़ गया। बुधवार सुबह सिख संगठनों और स्थानीय लोगों की भीड़ आरोपी की मेडिकल दुकान के बाहर जमा हो गई। प्रदर्शन के दौरान दुकान में तोड़फोड़ की गई और बाद में आग लगा दी...

अल नीनो बढ़ाएगा सर्दियों की गर्मी, कम बर्फबारी से जल संकट की आशंका

Summer express, नई दिल्ली। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही सर्दियों के मौसम को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। इस बार मानसून के दौरान सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज होने के बाद अब अल नीनो के मजबूत होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, भूमध्यरेखीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.