Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित,बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए। हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सत प्रकाश बंसल द्वारा लिखित पुस्तक ‘अक्षर से आत्मबोध तक’ के लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि कचरे से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित होती है और पर्यटकों के बीच भी गलत संदेश जाता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।पुस्तक के लोकार्पण पर राज्यपाल ने लेखक सत प्रकाश बंसल को बधाई देते हुए कहा कि भाषा राष्ट्रीय एकता का महत्वपूर्ण घटक है। नई शिक्षा नीति में त्रिभाषा सूत्र को मजबूती से लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और स्थानीय भाषाओं की लिपियों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर कई स्थानीय भाषाओं के लुप्त होने का खतरा है।

नौतोड़ के मुद्दे पर राज्यपाल ने बताया कि वर्ष 1997 तक दो हजार रुपये से कम आय वाले लोगों को इसका लाभ देने का नियम था। इस संबंध में उन्होंने लोकभवन में उपायुक्त से जानकारी मांगी है और आने वाले दिनों में इस दिशा में काम किया जाएगा।वहीं, नौणी विश्वविद्यालय में कुलपति और रजिस्ट्रार के बीच विवाद पर राज्यपाल ने  कहा कि बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने इसे सामान्य विवाद बताते हुए कहा कि कभी-कभी घरों में भी मतभेद हो जाते हैं।

राज्यपाल ने अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सनातन परंपरा और राम मंदिर निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की।पुस्तक के लेखक सत प्रकाश बंसल ने कहा कि युवा पीढ़ी को मातृभाषा का महत्व समझना चाहिए। उन्होंने भारतीय और स्थानीय भाषाओं के संरक्षण तथा विकास पर जोर देते हुए कहा कि भाषा के माध्यम से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित,बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए। हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है।...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

 महापौर बोले- नियमों के दायरे में ही होगी कार्रवाई Summer express/शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी...

फरीदाबाद में 22 वर्षीय युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, हालत गंभीर

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। डबुआ-गाजीपुर रोड पर मस्जिद के पास बीती रात एक 22 वर्षीय युवक पर दर्जनभर से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने लाठी, डंडों, सरियों और हथौड़ों से हमला कर दिया। हमले में डबुआ कॉलोनी निवासी सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल लाया गया,...

हरियाणा में रूसी कंपनियों के सहयोग से बनेगी ड्रोन निर्माण की नई औद्योगिक पहचान

summer express, चंडीगढ़। हरियाणा को ड्रोन और एयरोस्पेस तकनीक के क्षेत्र में प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी सिलसिले में रूस की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। पंचकूला में हुई इस बैठक में...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

हिमाचल के शहद को मिलेगी नई पहचान, मीड के जरिए बढ़ेगी मधुमक्खी पालकों की कमाई की उम्मीद Summer express राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.