Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में 22 वर्षीय युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, हालत गंभीर

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। डबुआ-गाजीपुर रोड पर मस्जिद के पास बीती रात एक 22 वर्षीय युवक पर दर्जनभर से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने लाठी, डंडों, सरियों और हथौड़ों से हमला कर दिया। हमले में डबुआ कॉलोनी निवासी सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कई लोग युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। डबुआ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सागर एक निजी कंपनी में काम करता है। घटना के समय वह अपने दोस्त के साथ दुकान से दूध लेकर घर लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जब वह डबुआ-गाजीपुर रोड पर मस्जिद के पास पहुंचा तो नकाबपोश हमलावरों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों, सरियों और हथौड़ों से ताबड़तोड़ वार किए। अचानक हुए हमले के कारण सागर खुद को बचा नहीं सका और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में कई लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमले में दर्जनभर से अधिक लोग शामिल थे। घायल सागर की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हमले में गाजीपुर निवासी मुन्ना भाटी, उसके भांजे सौरव और उनके कुछ साथियों के शामिल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना भाटी का नाम मुन्ना भाटी गैंग से जुड़ा है। हालांकि, युवक पर हमला करने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। घायल सागर का दिल्ली में उपचार चल रहा है और पुलिस टीम उसके बयान दर्ज करने के लिए गई है। उन्होंने कहा कि सागर के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में 22 वर्षीय युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, हालत गंभीर

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। डबुआ-गाजीपुर रोड पर मस्जिद के पास बीती रात एक 22 वर्षीय युवक पर दर्जनभर से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने लाठी, डंडों, सरियों और हथौड़ों से हमला कर दिया। हमले में डबुआ कॉलोनी निवासी सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल लाया गया,...

हरियाणा में रूसी कंपनियों के सहयोग से बनेगी ड्रोन निर्माण की नई औद्योगिक पहचान

summer express, चंडीगढ़। हरियाणा को ड्रोन और एयरोस्पेस तकनीक के क्षेत्र में प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी सिलसिले में रूस की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। पंचकूला में हुई इस बैठक में...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

हिमाचल के शहद को मिलेगी नई पहचान, मीड के जरिए बढ़ेगी मधुमक्खी पालकों की कमाई की उम्मीद Summer express राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद...

चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरी की घटना, होमगार्ड जवानों की मुस्तैदी से श्रद्धालु को वापस मिले 15 हजार रुपये

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में बुधवार सुबह जेबकतरी की घटना सामने आई। मां के दर्शन करने पहुंचे पंजाब के श्रद्धालु की जेब से 15 हजार रुपये चोरी हो गए। मंदिर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों की तत्परता से चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर श्रद्धालु को वापस दिला दी गई।जानकारी के अनुसार,...

जालंधर में रोड स्वीपिंग प्रोजेक्ट पर सवाल, मार्केट की पार्किंग में खड़ी हो रहीं मशीनें

Summer express, जालंधर। नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों की सफाई के लिए चलाए जा रहे रोड स्वीपिंग प्रोजेक्ट को लेकर विवाद सामने आया है। प्रोजेक्ट के तहत निजी कंपनी रात के समय मशीनों के जरिए सड़कों की सफाई करती है, लेकिन दिन में इन मशीनों और उनसे जुड़े अन्य वाहनों को गढ़ा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.