Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेता प्रतिपक्ष का पुतला जलाने पर मंत्री के बेटे सहित 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

Kinnour, 17 July

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का पुतला जलाने की घटना ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री जगत सिंह नेगी के पुत्र विक्रम सिंह नेगी समेत कुल 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने जानकारी दी कि भाजपा किन्नौर जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी की शिकायत पर रिकांगपिओ पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 0056 दर्ज की गई। यह शिकायत 13 जुलाई को रिकांगपिओ के मुख्य चौक पर हुए पुतला दहन और बिना अनुमति सार्वजनिक सभा के आयोजन के संबंध में की गई थी।

इन पर हुई FIR

एफआईआर में जिन 8 लोगों को नामजद किया गया है, उनमें विक्रम सिंह नेगी (पुत्र जगत सिंह नेगी) के साथ-साथ निर्मल चंद्र, डॉ. सूर्य बोरस, कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी, राम मोहन, जय किशन और राकेश कुमार शामिल हैं। ये सभी कल्पा और उसके आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

भाजपा ने जताया विरोध, पुलिस पर लगाए सवाल
भाजपा किन्नौर के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर बिना अनुमति के जय राम ठाकुर के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर नारेबाजी और पुतला दहन किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ, लेकिन किसी ने इसे रोकने का प्रयास नहीं किया।भाजपा का आरोप है कि इस घटना को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे यह प्रतीत होता है कि पुलिस और जिला प्रशासन राजनीतिक दबाव में कार्य कर रहे हैं।

भाजपा ने निष्पक्ष जांच की मांग की

भाजपा ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक संबद्धता चाहे किसी की भी हो, कानून के तहत सभी बराबर हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामला: पूछताछ के बाद आरोपी सौरव बिस्वास तिहाड़ जेल भेजा गया

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन की रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की, जिसमें जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.