Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला ITI की लापरवाही: कोर्स छोड़ चुकी छात्रा का डाटा भेजा, असली छात्रा परीक्षा से बाहर

Shimla, Sanju

शिमला की महिला आईटीआई में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां संस्थान की गलती के कारण एक प्रशिक्षु छात्रा अपनी वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई। टेक्नीकल एम्ब्रॉयडरी ट्रेड में सिर्फ पांच छात्राएं थीं, फिर भी रिकॉर्ड भेजने में भारी चूक हुई।

तीन छात्राओं का नाम “भारती” होने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। जिनमें से एक ने कोर्स पहले ही छोड़ दिया था। लेकिन संस्थान ने परीक्षा के लिए जो उपस्थिति, फीस और इंटरनल असेसमेंट की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी, उसमें गलती से उस छात्रा का विवरण चला गया जिसने कोर्स बीच में छोड़ दिया था। नतीजन, कोर्स कर रही छात्रा का रोल नंबर ही जनरेट नहीं हुआ और उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया।जब छात्रा और उसके अभिभावकों ने संस्थान से संपर्क किया, तो बताया गया कि डेटा भेजने में गलती हो गई है। संबंधित पोर्टल पर सुधार के लिए टिकट जनरेट कर दिया गया है और एक कमेटी भी गठित की गई है जो 7 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी।

वहीं एचसीएम आईटीआई संगीता का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और छात्रा को दो माह बाद होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।


वहीं छात्रा भारती का कहना है कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। उसकी 80% से अधिक उपस्थिति थी और समय पर फीस भी जमा करवाई गई थी। वह रोजाना 100 किलोमीटर की यात्रा कर आईटीआई आती थी, जिसमें 100 रुपये खर्च होते थे। इसके बावजूद उसे परीक्षा से बाहर कर दिया गया है, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। वह मांग कर रही है कि उसे नियमित छात्रों के साथ ही परीक्षा देने का मौका दिया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.