Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रामलीला मंचन: लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक

मैनपाल | पंचकूला : श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सेक्टर 15 व श्रीराम सेवादार ट्रस्ट पंचकूला द्वारा आयोजित रामलीला में लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने और राम द्वारा खर-दूषण वध का मंचन हुआ। दर्शकों ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए और भीड़ लगातार बढ़ रही हैं। क्लब के प्रधान संजीव मनचंदा ,मेम्बर एम आर गोयल व श्री राम सेवादार ट्रस्ट से मुकेश बंसल, राकेश गोयल ने बताया की मंचन के दौरान, जब भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता पंचवटी में निवास कर रहे थे, तब रावण की बहन शूर्पणखा वहां पहुंची। दोनों राजकुमारों को देखकर वह उन पर मोहित हो गई और उनसे विवाह का प्रस्ताव रखा।श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर शूर्पणखा क्रोधित हो गई और उसने सीता पर हमला करने का प्रयास किया। महासचिव आकाश शर्मा व राज मित्तल ने आगे बताया की तब श्रीराम के संकेत पर लक्ष्मण ने शूर्पणखा के नाक और कान काट दिए। शूर्पणखा अपनी कटी नाक लेकर भाई खर और दूषण के पास पहुंचती है। खर जिसमें एक हजार हाथियों का बल था। वह भाई दूषण और सेना के साथ राम-लक्ष्मण से युद्ध करने निकल पड़ता है। वहां इनका आपस में भयंकर युद्ध होता है। अंत में दोनों भाइयों की मौत हो जाती है। अपमानित और क्रोधित शूर्पणखा लंकापति रावण के दरबार में पहुंची और उसे पूरी घटना बताई। अपनी बहन की दुर्दशा सुनकर रावण आक्रोशित हो उठता हैं और सारूपनाखा को विश्वास दिलवाता हैं की उसकी जाति नाक का बदला दुश्मनों की नाक काट कर ही लिया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अर्की अस्पताल में जल्द शुरू होंगी डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं, विधायक संजय अवस्थी ने किया ऐलान

Summer express/सोलन-: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अर्की नागरिक अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने नागरिक अस्पताल अर्की में स्वागत एवं पंजीकरण काउंटर तथा...

शिमला में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दुकानों में कॉकरोच मिलने से हड़कंप

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अनियमितताओं पर दुकानदारों को नोटिस जारी Summer express/शिमला/ संजू -:दीपावली के त्योहार से पहले राजधानी शिमला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य आपूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की...

गोराया में हाईवे पर प्रेस मशीन लदा छोटा हाथी पलटा, लगा लंबा जाम

Summer express, जालंधर । गोराया में नेशनल हाईवे पर प्रेस मशीन लेकर जा रहा एक छोटा हाथी वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी...

अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में अनधिकृत निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के मुंबई स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य के खिलाफ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कार्रवाई की है। नगर निगम ने निर्माण को अनधिकृत बताते हुए उसे हटाया। बीएमसी के अनुसार, बंगले के मालिक निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने से संबंधित...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

परिवार सहित किए माता रानी के दर्शन, सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र किए अर्पित Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है। देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.