Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में 18 वर्षीय पहलवान ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम

Summer express, हांसी । गांव बास खुर्द निवासी 18 वर्षीय पहलवान धीरेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहां किराए के कमरे में रहता था। शाम वह घर लौटा था और रात को खाना खाने के बाद पशुओं के बाड़े में सोने चला गया। सुबह करीब पांच बजे उसके चाचा ने उसे फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें भिवानी के तीन लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है।

परिजनों के अनुसार, सुसाइड नोट में भिवानी के प्रेमनगर निवासी दो सगे भाइयों और प्रेमनगर बिजली घर में काम करने वाले एक व्यक्ति का नाम शामिल है। हालांकि, परिवार को इन लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही यह स्पष्ट है कि उनका धीरेंद्र से क्या संबंध था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हो सकता है, लेकिन आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि धीरेंद्र दो दिन पहले घर से करीब 48 हजार रुपये लेकर भिवानी गया था। वह महावीर स्टेडियम में कुश्ती का अभ्यास करता था और वहीं रहकर अपनी तैयारी जारी रखे हुए था। वह अपने साथ इतनी रकम क्यों लेकर गया था और उसका इस्तेमाल किस काम के लिए होना था, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखे नामों और पैसों के लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस सुसाइड नोट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। बास थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने फोन पर बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों ने बताया कि धीरेंद्र पिछले सात से आठ वर्षों से कुश्ती की तैयारी कर रहा था। पिता की मौत से पहले वह जूनियर नेशनल स्तर पर पदक भी जीत चुका था। इसके बाद उसका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के हॉस्टल के लिए हुआ था। हालांकि, पिता के निधन के बाद उसकी कुश्ती की तैयारी प्रभावित हुई और वह ट्रायल में सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने भिवानी में किराए पर कमरा लेकर दोबारा अभ्यास शुरू किया था।

धीरेंद्र के परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं। उसका बड़ा भाई ड्राइवरी का काम करता है। धीरेंद्र कुश्ती में आगे बढ़कर अपना करियर बनाना चाहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम होने की बात सामने आई है, उनसे जुड़े पहलुओं और संभावित आर्थिक लेनदेन की पड़ताल के बाद ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.