Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धान के कम दामों से नाराज किसानों ने करनाल में फूंका सीएम नायब सैनी का पुतला

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में धान की सरकारी खरीद में देरी और मंडियों में फसल के कम दाम मिलने के विरोध में किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा और हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी किसान अटल पार्क से नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे और धान खरीद व्यवस्था में सुधार करने के साथ फसल का उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिसकर्मियों ने किसानों से पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। किसानों ने पुतला नहीं छोड़ा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। किसानों का कहना है कि धान की खरीद में देरी और फसल के कम दाम मिलने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि धान खरीद का सीजन चलने के बावजूद मंडियों में सरकारी खरीद की व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल रही है। उनके मुताबिक, किसानों को धान के लिए 1900 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम मिल रहे हैं, जबकि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों का दावा है कि इस अंतर के कारण उन्हें प्रति क्विंटल 400 से 500 रुपये तक का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात में किसानों को मजबूरी में अपनी फसल कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने हाल में हुई बारिश और मंडियों में जलभराव से पैदा हुई समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। किसानों के अनुसार, बारिश के कारण धान में नमी बढ़ गई और कई जगह फसल भीगने से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उन्होंने सरकार से नमी के निर्धारित मानकों में जरूरी छूट देने, मंडियों में जल निकासी और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर करने तथा धान की खरीद और उठान में तेजी लाने की मांग की।

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि खरीद प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जाए और किसानों को एमएसपी के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, बारिश से प्रभावित फसल की खरीद में व्यावहारिक राहत देने की भी मांग की गई।

प्रदर्शन में किसान नेता सुरेन्द्र सांगवान, मौलख सिंह और बहादुर सिंह मेहला सहित अन्य किसान शामिल रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में फसल खरीद पर कैपिंग के विरोध में किसानों ने लगाया जाम, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। फसल की सरकारी खरीद पर कैपिंग लगाए जाने के विरोध में अंबाला में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने अंबाला शहर की अनाज मंडी के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सरकार ने प्रति एकड़ 26.26 क्विंटल फसल की...

धान के कम दामों से नाराज किसानों ने करनाल में फूंका सीएम नायब सैनी का पुतला

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में धान की सरकारी खरीद में देरी और मंडियों में फसल के कम दाम मिलने के विरोध में किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा और हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री सुक्खू को ‘कोयल’ कहने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का पलटवार,अंडरग्राउंड डस्टबिन और मोनोरेल परियोजना को लेकर घेरा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला:-कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ‘कोयल’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का हिसाब देने की नसीहत दी है। मीडिया से बातचीत में मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री की आवाज और...

महा सप्तमी पर चिंतपूर्णी में उमड़ी भीड़, 30 हजार से अधिक भक्तों ने किए माता के दर्शन

चिंतपूर्णी/ विकास-: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में शारदीय नवरात्रि की महा सप्तमी और तुला संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर पावन पिंडी के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही तेज रही।...

अर्की अस्पताल में जल्द शुरू होंगी डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं, विधायक संजय अवस्थी ने किया ऐलान

Summer express/सोलन-: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अर्की नागरिक अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने नागरिक अस्पताल अर्की में स्वागत एवं पंजीकरण काउंटर तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.