Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

KNH से गायनी OPD शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन

Summer express/शिमला/संजू -:शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी ओपीडी  को IGMC शिफ्ट करने के फैसले के विरोध में आवाज तेज हो गई है। शनिवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सरकार से गायनी ओपीडी को कमला नेहरू अस्पताल में ही संचालित करने की मांग उठाई। समिति ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार को केएनएच  से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने के बजाय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि केएनएच में महिलाओं को रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही, 1 अप्रैल 2026 से टेस्ट दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।फालमा चौहान ने कहा कि केएनएच से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। उनके अनुसार, अदालत ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद ओपीडी को IGMC में चलाए जाने से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार महिलाओं को IGMC में पर्ची कटवाने के बाद इलाज के लिए केएनएच जाना पड़ता है। इससे गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। समिति ने सरकार से मांग की कि गायनी ओपीडी को केएनएच में ही बहाल रखा जाए, ताकि महिलाओं को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

KNH से गायनी OPD शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन

Summer express/शिमला/संजू -:शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी ओपीडी  को IGMC शिफ्ट करने के फैसले के विरोध में आवाज तेज हो गई है। शनिवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सरकार से गायनी ओपीडी को कमला नेहरू अस्पताल में ही संचालित करने की मांग...

मॉल रोड शिमला के नगर निगम पार्क के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये, विधायक हरीश जनारथा ने किया कार्य का शुभारंभ

Summer express/शिमला-: शिमला शहर की सुंदरता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने ऐतिहासिक मॉल रोड पर रोटरी टाउन हॉल के सामने स्थित नगर निगम पार्क के विकास कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और हवन...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर,भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है। उन्होंने सवाल...

जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Summer express, पटियाला। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला जिले की तपा तहसील के राजस्व कार्यालय में तैनात पटवारी मनीष कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी...

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

Summer express, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह से सात दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.