Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

परिवार सहित किए माता रानी के दर्शन, सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र किए अर्पित

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है। देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने परिवार सहित मां श्री नैना देवी जी के दरबार में माथा टेका। मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने माता रानी के चरणों में सोने के आभूषणों का सेट भेंट किया। इस सेट में सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और माता रानी के नेत्र शामिल हैं।

स्थानीय पुजारी रिंकू शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी कारोबारी प्रवेश गर्ग की मनोकामना पूरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने परिवार सहित माता रानी के दरबार में पहुंचकर सोने के आभूषण अर्पित किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपनी नेक कमाई से मां के चरणों में भेंट चढ़ाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।वहीं, मंदिर के पूर्व न्यासी राजेश चौधरी ने बताया कि प्रवेश गर्ग ने परिवार के साथ माता रानी के दर्शन कर अपनी श्रद्धा के अनुसार सोने का आभूषण सेट भेंट किया। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि मां की कृपा सभी श्रद्धालुओं और उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

परिवार सहित किए माता रानी के दर्शन, सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र किए अर्पित Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है। देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा...

KNH से गायनी OPD शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन

Summer express/शिमला/संजू -:शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी ओपीडी  को IGMC शिफ्ट करने के फैसले के विरोध में आवाज तेज हो गई है। शनिवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सरकार से गायनी ओपीडी को कमला नेहरू अस्पताल में ही संचालित करने की मांग...

मॉल रोड शिमला के नगर निगम पार्क के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये, विधायक हरीश जनारथा ने किया कार्य का शुभारंभ

Summer express/शिमला-: शिमला शहर की सुंदरता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने ऐतिहासिक मॉल रोड पर रोटरी टाउन हॉल के सामने स्थित नगर निगम पार्क के विकास कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और हवन...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर,भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है। उन्होंने सवाल...

जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Summer express, पटियाला। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला जिले की तपा तहसील के राजस्व कार्यालय में तैनात पटवारी मनीष कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.