Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फोर्टिस मोहाली में शुरू हुई उन्नत DTMS  थेरेपी: जटिल मानसिक रोगों में दिखा प्रभावशाली सुधार

Chandigarh, 17 July

ट्राइसिटी क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने डीप ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (डीटीएमएस) थेरेपी की शुरुआत की है। यह एफडीए-स्वीकृत, नॉन-इनवेसिव ब्रेन स्टिमुलेशन तकनीक उन मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पारंपरिक दवाओं और मनोचिकित्सा से लाभ नहीं ले सके।

चार माह पूर्व आरंभ की गई इस थेरेपी से अब तक 15 ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) के मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है। डीटीएमएस तकनीक को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह मस्तिष्क के गहराई वाले हिस्सों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके, जहाँ पारंपरिक रेपेटिटिव टीएमएस की पहुंच नहीं होती, जिससे यह कठिन मानसिक स्थितियों में अधिक प्रभावशाली सिद्ध हो रही है।

प्रेस वार्ता में फोर्टिस मोहाली के एडिशनल डायरेक्टर – साइकेट्री, डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि एक 40 वर्षीय महिला, जो पिछले 16 वर्षों से गंभीर ओसीडी से पीड़ित थी, डीटीएमएस थेरेपी से इलाज के बाद सामान्य जीवन में लौट पाई है। छह सप्ताह की थेरेपी के बाद उसका येल-ब्राउन स्केल स्कोर 32 से घटकर 13 हो गया, जो हल्के लक्षणों को दर्शाता है।

डॉ. सिंह ने बताया, “डीटीएमएस थेरेपी सुरक्षित, सटीक और दीर्घकालिक राहत देने वाली प्रक्रिया है, जो दवाओं के दुष्प्रभावों से मुक्त है।” यह तकनीक विशेष मस्तिष्क क्षेत्रों में मैग्नेटिक पल्स भेजती है और ओसीडी के साथ-साथ PTSD, एंग्ज़ायटी, क्रॉनिक पेन, माइग्रेन और निकोटिन की लत जैसी समस्याओं में भी असरदार पाई गई है। साथ ही, शोधकर्ता इसके उपयोग को पार्किंसन, टूरेट सिंड्रोम और ऑटिज़्म जैसे रोगों के लिए भी खोज रहे हैं।थेरेपी में आम तौर पर 4–6 सप्ताह की अवधि में 20–30 सत्रों की आवश्यकता होती है। यह पूरी तरह से गैर-इनवेसिव होती है, जिसमें मरीज पूर्णतः जागरूक रहते हैं और किसी एनेस्थीसिया की जरूरत नहीं होती।

नया नजरिया

फोर्टिस मोहाली की यह पहल मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय और सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है, जो तकनीक और चिकित्सा के मेल से जटिल मानसिक रोगों में आशा की नई किरण लेकर आई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.