Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाहौल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार हादसे में चार की मौत

Summer express/लाहौल-स्पीति: हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के समीप बरातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन भाई शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुई। कार (एचआर-03पी-3251) में कुल सात लोग सवार थे। सभी लोग तिंदी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सलग्रां से बरात दुल्हन को लेने के लिए तिंदी पहुंची थी।इसी दौरान उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे उतरकर चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। शादी समारोह में शामिल होने निकले लोगों के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे से परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। एक ही परिवार के तीन भाइयों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - भयानक सड़क हादसा: दौसा में ट्रक ने कार को घसीटा, चार की मौत

लाहौल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार हादसे में चार की मौत

Summer express/लाहौल-स्पीति: हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के समीप बरातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत...

ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में छाए आई.टी. नेक्स्ट जनरेशन स्कूल के विद्यार्थी, 25 पदक जीतकर लहराया परचम

Summer express/कांगड़ा-:प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर आई.टी. नेक्स्ट जनरेशन स्कूल, सुलियाली के विद्यार्थियों ने ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। धर्मशाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों...

मां चिंतपूर्णी मंदिर को हेली टैक्सी सेवा से जोड़ने की तैयारी, हेलीपैड और प्रसाद योजना के कार्य में आई तेजी

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -: शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। धलवाड़ी में हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है, जबकि प्रसाद योजना का कार्य भी धरातल पर शुरू हो चुका है। अब मां चिंतपूर्णी मंदिर...

लुधियाना में पावरकॉम के सरकारी क्वार्टर से स्मार्ट मीटर चोरी, जेई की शिकायत पर केस दर्ज

Summer express, लुधियाना। लुधियाना के सराभा नगर स्थित पावरकॉम की पावर कॉलोनी के एक सरकारी क्वार्टर से बड़ी संख्या में स्मार्ट मीटर चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर क्वार्टर का ताला तोड़कर वहां रखे विभाग के स्मार्ट मीटर चोरी कर ले गए। मामले में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) की शिकायत...

बेंगलुरु में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री सुरक्षित

Summer express, बेंगलुरु। विशाखापत्तनम से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट मंगलवार को बर्ड हिट की घटना का शिकार हो गई। उड़ान के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में सवार सभी 148 यात्री और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.