Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेरा बाबा रुद्रानंद ट्रस्ट के सचिव पर लगे आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया निराधार, वायरल वीडियो बनाने वालों के खिलाफ होगी FIR

Summer express/ऊना/ राकेश-: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर लगे धन के दुरुपयोग के आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया बेबुनियाद, सोने के आभूषणों और महंगी गाड़ियों को लेकर भी दी सफाई, ट्रस्ट दर्ज करवाएगा पुलिस में शिकायतडेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के माध्यम से ट्रस्ट के पैसों के दुरुपयोग और निजी इस्तेमाल के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को लेकर अब डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के गद्दीनशीन महाराज हेमानंद जी मीडिया के सामने आए और उन्होंने इन आरोपों को निराधार तथा मनगढ़ंत बताया। महाराज ने कहा कि वीडियो के माध्यम से सचिव के साथ-साथ आश्रम की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

हेमानंद महाराज ने कहा कि प्रवीण शर्मा पिछले चार वर्षों से आश्रम और ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं तथा एक कर्मठ और निष्ठावान व्यक्ति हैं। उन्होंने आरोपों को एक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां सनातन धर्म और हिंदू समाज की एकता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ आश्रम ट्रस्ट की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।महाराज ने बताया कि आश्रम से संबंधित कार्य ट्रस्ट की बैठकों में निर्धारित किए जाते हैं। धन संबंधी निर्णय तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा लिए जाते हैं और चेक पर उनके हस्ताक्षर होते हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम के कार्यों को लेकर अंतिम निर्णय उन्हीं का होता है और उनकी अनुमति के बिना कोई कार्य नहीं किया जाता। ऐसे में सचिव पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

वहीं, सोने के आभूषण पहनने और महंगी गाड़ियों के इस्तेमाल को लेकर पूछे गए सवालों पर महाराज हेमानंद ने कहा कि श्रद्धालु अपनी आस्था और श्रद्धा के चलते उन्हें सोने के आभूषण भेंट करते हैं और गाड़ियां भी भक्तों द्वारा दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई श्रद्धालु अपने दिए हुए आभूषण या गाड़ी वापस मांगता है, तो वे उसे लौटाने के लिए भी तैयार हैं। महाराज ने यह भी बताया कि वे जल्द ही एक नई गाड़ी लेने जा रहे हैं।ऊना जिले का डेरा बाबा रुद्रानंद लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां केवल ऊना ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में आश्रम और ट्रस्ट से जुड़े इस विवाद पर महाराज हेमानंद की सफाई के बाद अब सभी की नजरें ट्रस्ट की ओर से की जाने वाली पुलिस शिकायत और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेरा बाबा रुद्रानंद ट्रस्ट के सचिव पर लगे आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया निराधार, वायरल वीडियो बनाने वालों के खिलाफ होगी FIR

Summer express/ऊना/ राकेश-: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर लगे धन के दुरुपयोग के आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया बेबुनियाद, सोने के आभूषणों और महंगी गाड़ियों को लेकर भी दी सफाई, ट्रस्ट दर्ज करवाएगा पुलिस में शिकायतडेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर सोशल मीडिया पर वायरल एक...

28 साल से माता के दरबार में सेवा कर रहे करनाल के भारत भूषण कपूर, नवरात्रों में हजारों भक्तों के लिए लगाते हैं भंडारा

Summer express/बिलासपुर/ सुभाष-: माता के दरबार में सच्चे मन से की गई सेवा ही सबसे बड़ी भक्ति है। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। इन्हीं में एक नाम हरियाणा के करनाल निवासी भारत भूषण कपूर का भी...

कांगड़ा में पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, गोली मारकर जंगल की ओर भागा आरोपी

Summer express/कांगड़ा-: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बालकरूपी पंचायत में सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले 58 वर्षीय पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह पर एक व्यक्ति ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली उनकी टांग में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह-सुबह हुई इस घटना...
Summer Express - भयानक सड़क हादसा: दौसा में ट्रक ने कार को घसीटा, चार की मौत

लाहौल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार हादसे में चार की मौत

Summer express/लाहौल-स्पीति: हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के समीप बरातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत...

ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में छाए आई.टी. नेक्स्ट जनरेशन स्कूल के विद्यार्थी, 25 पदक जीतकर लहराया परचम

Summer express/कांगड़ा-:प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर आई.टी. नेक्स्ट जनरेशन स्कूल, सुलियाली के विद्यार्थियों ने ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। धर्मशाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.