Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express, यमुनानगर। शहर के कमला नगर में छोटी लाइन के पास एक युवक की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शरण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के कुछ युवकों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बुधवार सुबह परिजनों ने रामपुरा पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों के अनुसार, शरण सिंह विसारा पर्व देखने के बाद अपने परिवार को घर छोड़कर सब्जी लेने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में पड़ोस के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि चार से पांच युवक उसे लातों से बुरी तरह पीट रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के कुछ सदस्यों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे तो शरण सिंह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। वे उसे बिना देर किए सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

शरण सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसके परिवार में पत्नी के अलावा छह और दो साल की दो बेटियां हैं। पिता की अचानक मौत से दोनों मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लिए यह घटना गहरा सदमा बनकर आई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बुधवार सुबह मृतक के परिजन रामपुरा पुलिस चौकी पहुंचे और मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि शरण सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि परिवार को न्याय मिल सके। घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express, यमुनानगर। शहर के कमला नगर में छोटी लाइन के पास एक युवक की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शरण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के कुछ युवकों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी...

भिवानी में नवजात की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, नर्स पर कार्रवाई और मुआवजे के निर्देश

Summer express, भिवानी। नकीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने और शोकाकुल परिवार को आर्थिक मुआवजा देने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उच्च...

पंजाब में पनबस-पीआरटीसी के 7,500 ठेका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस सेवाएं प्रभावित

Summer express , जालंधर । पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन से जुड़े करीब 7,500 कर्मचारियों ने मंगलवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के अगले फैसले तक करीब 3,000 सरकारी बसों का परिचालन प्रभावित रहने की आशंका है। इस बार कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल के बजाय मांगें पूरी...

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: मोटरसाइकिल गड्ढे में गिरने से दो छात्रों की मौत, तीन गंभीर

Summer express, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों छात्र नवरात्र उत्सव में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में...

गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई से झुकी पांच मंजिला इमारत, पुलिस ने तीन मकान खाली कराए

Summer express, गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक के ब्लॉक सी में साथ लगते प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक तरफ झुक गई। इमारत के झुकने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के तीन मकानों को खाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.