Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में नवजात की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, नर्स पर कार्रवाई और मुआवजे के निर्देश

Summer express, भिवानी। नकीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने और शोकाकुल परिवार को आर्थिक मुआवजा देने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के मामलों में निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

न्यायमूर्ति ललित बत्रा की अध्यक्षता वाली आयोग की पूर्ण पीठ ने जिला चिकित्सा लापरवाही बोर्ड की जांच रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए ये निर्देश जारी किए। रिपोर्ट के अनुसार, प्रसव के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक मौजूद नहीं था। गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली होने के बावजूद निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया।

जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि नवजात को उपचार के लिए भिवानी की विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिला चिकित्सा लापरवाही बोर्ड के मुताबिक, नवजात को तत्काल पुनर्जीवन संबंधी चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी, लेकिन इस दौरान टीकाकरण में समय व्यर्थ हुआ। आयोग ने जांच में सामने आए तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए मामले में जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।

आयोग ने कहा कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करना ही पर्याप्त नहीं है, क्योंकि नवजात की मौत से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ऐसे में पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने के पहलू पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

आयोग ने भिवानी के पुलिस अधीक्षक को भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत दर्ज प्राथमिकी की जांच में तेजी लाने और इस संबंध में स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी, 2027 को निर्धारित की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express, यमुनानगर। शहर के कमला नगर में छोटी लाइन के पास एक युवक की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शरण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के कुछ युवकों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी...

भिवानी में नवजात की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, नर्स पर कार्रवाई और मुआवजे के निर्देश

Summer express, भिवानी। नकीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने और शोकाकुल परिवार को आर्थिक मुआवजा देने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उच्च...

पंजाब में पनबस-पीआरटीसी के 7,500 ठेका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस सेवाएं प्रभावित

Summer express , जालंधर । पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन से जुड़े करीब 7,500 कर्मचारियों ने मंगलवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के अगले फैसले तक करीब 3,000 सरकारी बसों का परिचालन प्रभावित रहने की आशंका है। इस बार कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल के बजाय मांगें पूरी...

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: मोटरसाइकिल गड्ढे में गिरने से दो छात्रों की मौत, तीन गंभीर

Summer express, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों छात्र नवरात्र उत्सव में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में...

गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई से झुकी पांच मंजिला इमारत, पुलिस ने तीन मकान खाली कराए

Summer express, गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक के ब्लॉक सी में साथ लगते प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक तरफ झुक गई। इमारत के झुकने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के तीन मकानों को खाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.