Summer express/राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:तिब्बती धर्मगुरु परम पावन 14वें दलाई लामा से बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित उनके निवास पर अमेरिकी कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान तिब्बती निर्वासित सरकार के सिक्योंग पेनपा छेरिंग भी मौजूद रहे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को तिब्बती समुदाय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी सांसद जेसन स्मिथ, डेविड श्वाइकर्त, एलिस स्टेफानिक, लॉरा फ्रीडमैन और एंडी ओगल्स शामिल रहे। सभी सांसदों ने दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक के दौरान सिक्योंग पेनपा छेरिंग भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे।मैक्लोडगंज में हुई इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी सांसदों और दलाई लामा के बीच हुई बातचीत को लेकर लोगों की नजरें बनी हुई हैं। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों का दलाई लामा से मिलना तिब्बती समुदाय के लिए अहम घटनाक्रम है।दलाई लामा लंबे समय से तिब्बती समुदाय के आध्यात्मिक मार्गदर्शक रहे हैं। मैक्लोडगंज स्थित उनका निवास दुनियाभर से आने वाले प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।