Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अर्मेनिया में बीमार पड़े ऊना के जसवंत की वतन वापसी, भाजपा नेता  घर लेकर पहुंचे, परिवार ने जताया आभार

Summer express/ऊना, राकेश -:रोजगार की तलाश में विदेश गए ऊना के युवक जसवंत के लिए आखिरकार अपनों के बीच लौटने की राह आसान हो गई।हिमाचल प्रदेश के कुठारबीत गांव का रहने वाला जसवंत बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर अर्मेनिया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया।उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसके लिए चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया।परिवार ने बड़ी मुश्किल से पैसे जुटाकर जसवंत को विदेश भेजा था। बेटे की बीमारी की खबर मिलने के बाद परिजनों ने लोगों की मदद से विदेश में उसका इलाज करवाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज का खर्च अधिक होने के कारण मुश्किलें बढ़ती चली गईं। ऐसे में परिवार ने जसवंत को वापस भारत लाने के लिए हर संभव स्तर पर मदद की गुहार लगाई।

इसी दौरान परिजनों ने समाजसेवी एवं भाजपा नेता पुनीत मोदगिल से संपर्क किया और अपनी परेशानी उनके सामने रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनीत मोदगिल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के समक्ष यह मुद्दा उठाया। इसके बाद अर्मेनिया स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भी जसवंत की स्थिति और उसकी कंपनी से संबंधित जानकारी जुटाई।पुनीत मोदगिल के अनुसार, वह 17 अक्टूबर को जसवंत को भारत वापस लाने के लिए अर्मेनिया रवाना हुए थे। वहां उसकी स्थिति का जायजा लेने और चिकित्सकीय सलाह के बाद उन्होंने उसे भारत लाने का फैसला किया। चार दिन बाद जसवंत को लेकर वह उसके गांव कुठारबीत पहुंचे।जसवंत के घर पहुंचने पर परिवार की आंखों में खुशी साफ दिखाई दी। वहीं, ग्रामीणों और हरोली विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने पुनीत मोदगिल का स्वागत किया। लंबे समय से बेटे की वापसी का इंतजार कर रही मां के लिए यह पल किसी बड़ी राहत से कम नहीं था।

पुनीत मोदगिल ने बताया कि अब जसवंत के बेहतर उपचार के लिए उसे एम्स जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान में चेकअप करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सक्षम लोगों से भी जसवंत के इलाज में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवार की सहायता करना उनके लिए एक सामाजिक और मानवीय दायित्व है।

वहीं, अपने बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने और घर तक पहुंचाने में मदद मिलने से जसवंत के परिजनों ने पुनीत मोदगिल का दिल से आभार जताया है। परिजनों का कहना है कि बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने कई जगह मदद की गुहार लगाई थी। जब उन्होंने पुनीत मोदगिल से संपर्क किया, तो उन्होंने जसवंत को विदेश से वापस लाने का भरोसा दिया।आज उनका बेटा सुरक्षित घर लौट आया है, जिससे पूरे परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने कहा कि इस मुश्किल समय में मिली मदद को वे हमेशा याद रखेंगे और इसके लिए पुनीत मोदगिल के आभारी रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अर्मेनिया में बीमार पड़े ऊना के जसवंत की वतन वापसी, भाजपा नेता  घर लेकर पहुंचे, परिवार ने जताया आभार

Summer express/ऊना, राकेश -:रोजगार की तलाश में विदेश गए ऊना के युवक जसवंत के लिए आखिरकार अपनों के बीच लौटने की राह आसान हो गई।हिमाचल प्रदेश के कुठारबीत गांव का रहने वाला जसवंत बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर अर्मेनिया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया।उसकी हालत इतनी...

सस्ते सोलर स्ट्रक्चर लगाने का झांसा देकर महाराष्ट्र के दो लोगों से ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल पुलिस ने सस्ते दामों पर सोलर स्ट्रक्चर लगाने का लालच देकर महाराष्ट्र के दो लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ितों को होडल बुलाकर उनकी अंगूठी छीनने और एटीएम कार्ड के जरिए तीन लाख रुपये निकलवाने का आरोप...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

लुधियाना में पार्किंग विवाद के बाद गोलीबारी, छाती में गोली लगने से युवक की मौत

Summer express, लुधियाना । ताजपुर रोड इलाके में वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प और गोलीबारी में बदल गया। देर रात दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के दौरान 31 वर्षीय दरबारा उर्फ हैरी की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसकी छाती में लगी थी। गंभीर हालत में उसे क्रिश्चियन...

सीलमपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिगों समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और आरोपियों के घटना के समय पहने...

पलवल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव शुरू, विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखेगी बच्चों की प्रतिभा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम भूपेंद्र सिंह और नगराधीश प्रीति रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.