Summer express, हिसार। आजाद नगर क्षेत्र में शाम सहमति संबंध में रह रहे युवक और एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद युवक के परिजन दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
आजाद नगर थाना पुलिस के जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। अस्पताल से रुक्का मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गांव किरमारा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका भाई सचिन करीब एक साल से घर से अलग रह रहा था। वह एक विवाहित महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। इस दौरान परिवार के सदस्यों का सचिन से कोई संपर्क नहीं था। प्रवीण के अनुसार, शाम आजाद नगर थाने से परिवार को फोन आया कि सचिन और उसके साथ रह रही महिला मनीषा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। सूचना मिलने के बाद परिजन हिसार पहुंचे।
प्रवीण ने बताया कि मनीषा रोहतक जिले की रहने वाली है और विवाहित है। उसका 12 वर्षीय बेटा भी है, जबकि उसका पति सेना में कार्यरत है। सचिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नौकरी करता था। प्रवीण के मुताबिक, सचिन और मनीषा एक ही जाति से संबंध रखते थे। दोनों ने बुधवार शाम करीब पांच बजे जहरीला पदार्थ निगला था।
पुलिस का कहना है कि अस्पताल से सूचना और आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।