Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा क्लास-4 कर्मचारियों को लंबित एरियर की 10 हजार रुपये की अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली के अवसर पर आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2030 तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का नंबर-1 राज्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, उस समय 100 डॉक्टरों की जरूरत के मुकाबले केवल 35 डॉक्टर ही कार्यरत थे। इसके अलावा कई अस्पतालों में MRI और एक्स-रे मशीनें भी पुरानी थीं, जिन्हें बदलने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में अब 30 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। वहीं, 28 से 30 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेशन लैब स्थापित करने की योजना है। उन्होंने इन पहलों को स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन का हिस्सा बताते हुए पिछली भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

आर्थिक स्थिति और कर्ज पर भी दिया जवाब

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से GST कंपनसेशन और राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद किए जाने से राज्य के बजट पर दबाव बढ़ा है। उनके मुताबिक, इससे बजट में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आई और बजट करीब 54 हजार करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि सरकार कड़े फैसलों के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है। वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में जीत और शराब ठेकों की नीलामी से 400 करोड़ रुपये की आय होने की बात भी उन्होंने कही।

कर्ज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा सरकार 76,633 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई थी। वर्तमान सरकार अब तक 37,718 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है और प्रदेश पर कुल कर्ज 99,564 करोड़ रुपये है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के 1.20 लाख करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी आंकड़ों को गलत बताया।वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दो-तिहाई बहुमत के दावे पर पलटवार करते हुए सुक्खू ने कहा कि चुनावी नतीजे जनता तय करेगी। उन्होंने भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप भी लगाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.