Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग ठाकुर ने मनाया 52वां जन्मदिन, 32 खिलाड़ियों को किया सम्मानित.. डीए की किस्त पर सरकार को घेरा

गांधी चौक पर जिला भाजपा ने किया कार्यक्रम, कर्मचारियों और पेंशनरों के बकाया भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपना 52वां जन्मदिन जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पर मनाया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद की लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए हवन और कन्या पूजन किया गया। जिला भाजपा ने ढोल-नगाड़ों के साथ केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 32 महिला खिलाड़ियों को ट्रैकसूट और अन्य खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर काम करने का प्रयास करते रहेंगे।

बेटियों की उपलब्धियों को सराहा

सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की बेटियां खेलों के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर महिला खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में उनका उत्साह बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिला भाजपा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया, ताकि उनका मनोबल बढ़े और दूसरी बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।

डीए की किस्त पर सरकार को घेरा

प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली पर डीए देने की घोषणा पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए इसे ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों को सरकार अब तक पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व पेंशनरों के करीब 8,555 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिनका भुगतान अब तक नहीं किया गया है।अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों की लंबित राशि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खिलाड़ियों को भी घोषित राशि का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों, पेंशनरों और खिलाड़ियों की देनदारियों को पूरा करने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनुराग ठाकुर ने मनाया 52वां जन्मदिन, 32 खिलाड़ियों को किया सम्मानित.. डीए की किस्त पर सरकार को घेरा

गांधी चौक पर जिला भाजपा ने किया कार्यक्रम, कर्मचारियों और पेंशनरों के बकाया भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपना 52वां जन्मदिन जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पर मनाया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया...

गुरुग्राम के सेक्टर-43 में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे का सामान जलकर राख

Summer express,गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-43 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग तेजी से कमरे में फैल गई और वहां रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग...

अंबाला कैंट की टांगरी नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पास से मिले नशे के इंजेक्शन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टांगरी नदी में शनिवार देर शाम करीब 25 से 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल 112 की...

हिसार के तीन गांवों में 106.28 करोड़ की स्मार्ट सिंचाई परियोजना, 971 किसानों को मिलेगा लाभ

Summer express, हिसार। हरियाणा सरकार प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भूजल पर किसानों की निर्भरता कम करने के लिए आधुनिक सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में हिसार जिले के गावड़, कालावास और सिंघरान गांवों में 106.28 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिंचाई परियोजना...

विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में हिरासत में, भारत लाने की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद। कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद फरीदाबाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, नीरज को गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ लास वेगास क्षेत्र में अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने हिरासत में लिया। हरियाणा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.