Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसआईआर पर विपक्ष को घेरा, कांग्रेस की गुटबाजी पर बरसे हर्ष महाजन; भाजपा की बड़ी जीत का दावा

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में एसआईआर और प्रदेश की सियासत को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। हर्ष महाजन ने एसआईआर को राजनीतिक मुद्दा बनाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम होने चाहिए। वहीं, हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा। महाजन ने भाजपा को आदर्शवादी और अनुशासित पार्टी बताते हुए आगामी चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने का दावा किया।

भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एसआईआर को लेकर विपक्ष के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि कई राज्यों में भाजपा के अलावा कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने भी चुनाव में जीत हासिल की है। ऐसे में एसआईआर को लेकर सवाल उठाना और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम शामिल होने चाहिए। जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नाम दर्ज करवाने का अवसर मिलना चाहिए। महाजन ने विपक्ष पर एसआईआर के बहाने देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक अनुभव और वरिष्ठता को लेकर पूछे गए सवाल पर हर्ष महाजन ने कहा कि जनता सब जानती है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सही और गलत का फैसला जनता ही करेगी।प्रदेश भाजपा में गुटबाजी के आरोपों पर भी हर्ष महाजन ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। महाजन ने विक्रमादित्य सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलग-अलग गुट होने की बात कही। उन्होंने भाजपा को अनुशासित और आदर्शवादी पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी में संगठन और नेतृत्व के प्रति समर्पण को प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही, उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का भरोसा जताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। हिसार, जींद, फतेहाबाद और भिवानी समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। भिवानी में तेज आंधी चलने से मौसम का असर अधिक देखने को मिला। मौसम विभाग ने रविवार को भी...

पटौदी बाईपास पर कार की टक्कर से पलटा टेंपो, नौ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

Summer express, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम जिले के पटौदी बाईपास रोड पर शाम कार की टक्कर लगने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में नौ महिलाओं समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय टेंपो चालक ऊंचा माजरा स्थित वेयरहाउस में काम करने वाली महिलाओं को ड्यूटी समाप्त होने के बाद उनके...

सोनीपत में ट्रक की टक्कर से ब्रेजा कार सवार तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बड़वासनी निवासी बलबीर और सतबीर तथा दिल्ली के नजफगढ़ निवासी स्वीटी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के...

अंबाला छावनी में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, अनिल विज ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 101वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर विजयदशमी के उपलक्ष्य में अंबाला छावनी में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 220 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया और अनुशासन के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से संचलन करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।...

‘थारा फूफा जिंदा है’ अभियान के नायक दादा दुलीचंद का निधन, 106 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Summee express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में ‘थारा फूफा जिंदा है’ अभियान के जरिए पहचान बनाने वाले दादा दुलीचंद का 106 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार को उनके पैतृक गांव गांधरा में अंतिम संस्कार किया गया। वह सांपला खंड के सबसे उम्रदराज बुजुर्गों में शामिल थे। दुलीचंद वर्ष 2022 में उस समय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.