Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। हिसार, जींद, फतेहाबाद और भिवानी समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। भिवानी में तेज आंधी चलने से मौसम का असर अधिक देखने को मिला। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार रात से सक्रिय हुआ, जिसका असर शनिवार सुबह से दिखाई देने लगा। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहे। महेंद्रगढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि दोपहर बाद सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी सहित पश्चिमी हरियाणा के जिलों में तेज हवाओं और आंधी का प्रभाव देखने को मिला। शाम पांच बजे के बाद कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले भी गिरे।

डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक, शुक्रवार रात रोहतक, झज्जर, कैथल, जींद और कुरुक्षेत्र में भी हल्की बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रविवार को भी उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

चरखी-दादरी जिले में शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। जिले के 12 गांवों में धान और कपास की फसल प्रभावित हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 11,765 एकड़ धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, जो करीब 4,706 हेक्टेयर क्षेत्र के बराबर है। इसके अलावा, 190 एकड़ यानी लगभग 76 हेक्टेयर में कपास की फसल भी प्रभावित हुई है। पैंतावास कलां और अखत्यारपुरा गांवों में धान की फसल को 26 से 50 प्रतिशत तक नुकसान होने का अनुमान है। बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अब फसल नुकसान के आकलन का इंतजार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में करवाचौथ पर बारिश का अलर्ट, सात जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, अमृतसर। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 28...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके दिए गए संदेश हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने...

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.