Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 101वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर विजयदशमी के उपलक्ष्य में अंबाला छावनी में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 220 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया और अनुशासन के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से संचलन करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
पथ संचलन के दौरान अंबाला छावनी के सदर बाजार चौक पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। उन्होंने पुष्पवर्षा कर संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता भी अनिल विज के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन के साथ भाग लिया। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस पथ संचलन में शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना देखने को मिली। आरएसएस के नगर कार्यवाहक जीवन जोशी ने भी कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा की।