Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 30 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्र मेले के समापन के बाद छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि डबल लाइन माधो टिल्ला तक पहुंच गई।माता रानी के दर्शन और पावन पिंडी के समक्ष शीश नवाने के लिए श्रद्धालुओं को करीब दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। तेज धूप और उमस के बावजूद भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। श्रद्धालु लगातार माता के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।

रविवार को अचानक बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या के कारण मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर काफी भीड़ देखने को मिली। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण परेशानी भी सामने आई। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।वहीं, श्रद्धालुओं की भारी आमद से स्थानीय कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई। मंदिर मार्ग पर स्थित दुकानों, होटलों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों के कारोबार में तेजी देखने को मिली। नवरात्र मेले के बाद भी श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या में आमद से व्यापारियों में उत्साह है।मंदिर प्रशासन के अनुमान के अनुसार, रविवार देर शाम तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके होंगे। श्रद्धालुओं की इस भीड़ ने एक बार फिर शक्तिपीठ में लोगों की अटूट आस्था को दर्शाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

माता चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 30 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्र मेले के समापन के बाद छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही...

राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चमकी हमीरपुर की राशी, सुनील शर्मा बिट्टू ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

1500 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक, आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का खर्च सरकार से दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मामला Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली हमीरपुर जिले के भिड़ा गांव की बेटी राशी ने अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश...

बठिंडा के डूमवाली गांव में दीवार पर लिखा ‘चिट्टा ही चिट्टा’, नशे की बिक्री को लेकर लोगों में रोष

Summer express, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के डूमवाली गांव की नरसिंह कॉलोनी में नशे की कथित खुलेआम बिक्री को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आया है। शनिवार रात एक मकान की दीवार पर ‘चिट्टा ही चिट्टा’ लिखकर इलाके में नशे की समस्या के खिलाफ विरोध जताया गया। दीवार पर लिखे इस संदेश ने एक...

केरल में जज के नाबालिग बेटे की मर्सिडीज से स्कूटर को टक्कर, 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Summer express, केरल। केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि मर्सिडीज-बेंज कार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग बेटा चला रहा था। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर...

पंजाब की चीनी मिल में मशीन की चपेट में आने से बिहार के प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express, सहरसा। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए बिहार के एक प्रवासी श्रमिक की पंजाब में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सहरसा जिले के बटराहा वार्ड नंबर 35 निवासी 36 वर्षीय बिपिन कुमार यादव गुरदासपुर स्थित चीनी मिल में काम करते समय मशीन की चपेट में आ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.