Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी से दावेदारी जता रहे सतीश गोगी बोले- विधायक बबलू का विकास अपनों के पोषण तक सीमित

ऊना, राकेश -:भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सतीश गोगी ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन पर विश्वास जताता है तो वह पूरी मजबूती से चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगे।

सतीश गोगी ने कहा कि उनकी गृह पंचायत गुरेट लोहारा है, जबकि व्यापारिक गतिविधियों के चलते उनका परिवार गगरेट में आकर बस गया।पिछले 15 वर्षों से वह गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष और 10 वर्षों से जिला ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों का दायरा रहा है।

विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की हालत खराब है। कई गांव ऐसे हैं, जहां आजादी के 75 साल बाद भी सड़क सुविधा नहीं पहुंची और मरीजों को चारपाई पर उठाकर ले जाना पड़ता है। उन्होंने औद्योगिक पैकेज के बावजूद अंब क्षेत्र में अपेक्षित औद्योगिक विकास नहीं होने, पेयजल और बिजली की समस्याओं तथा कुछ क्षेत्रों में रात के समय निशानदेही किए जाने पर भी सवाल उठाए।गोगी ने बताया कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार निजी खर्च से सड़क सुविधा से वंचित गांवों में रास्ते बनवाए हैं। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए दो निशुल्क एंबुलेंस उपलब्ध करवाई हैं, जो मरीजों को पीजीआई और बिलासपुर एम्स तक पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर कई बार भी एंबुलेंस सुविधा दी जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के ऑपरेशन और अन्य चिकित्सा जरूरतों में भी उन्होंने यथासंभव मदद की है।

मौजूदा विधायक सुदर्शन बबलू पर निशाना साधते हुए गोगी ने आरोप लगाया कि उनका विकास कार्य अपनों के पोषण तक सीमित है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने से पहले बबलू ने ‘नेता से बेटा’ बनने का वादा किया था, लेकिन उनकी कार्यशैली जनहित के अनुरूप नजर नहीं आती। गोगी ने कहा कि वह अधिक सामर्थ्य के साथ जनसेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में सक्रिय हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तरनतारन में पराली जलाने से रोकने पहुंचे अधिकारी पर हमला, 90 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पहुंचे एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। खडूर साहिब ब्लॉक में तैनात क्लस्टर अधिकारी मनिंदर सिंह को गांव कंग में कुछ लोगों ने निशाना बनाया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो...

क्रवात अर्णब से ओडिशा के नौ जिले प्रभावित, एक हजार से अधिक गांवों में बाढ़ का संकट

Summer express,ओडिशा। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। राज्य के गंजाम और गजपति समेत नौ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को...

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.