लुधियाना सेंट्रल जेल में तीन हवालातियों से 34.1 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Karuna
2 Min Read
Screenshot

Summer express, लुधियाना । ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। जेल के भीतर लगातार नशीली सामग्री मिलने से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इसी कड़ी में जेल प्रशासन ने तलाशी के दौरान तीन हवालातियों के कब्जे से कुल 34.1 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है।

इस मामले में सहायक सुपरिंटेंडेंट जसप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रिजन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी देवेंद्र पाल के अनुसार, आरोपियों की पहचान गणेश यादव, सुरेंद्र कुमार और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों के पास से कुल 34.1 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित पदार्थ जेल के भीतर किस माध्यम से पहुंचा और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। लगातार हो रही ऐसी बरामदगी के चलते जेल की सुरक्षा और बंदियों तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचने के रास्तों को लेकर जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *