Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका… पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा। सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक को नियंत्रित करने और वीआईपी सुरक्षा के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। वहीं, सत्र के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर डीसी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट और गणमान्य व्यक्तियों के ठहरने सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।एसपी ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष प्रदर्शन करने और बात रखने के लिए पहुंचने वाले लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए जुरावर और दाड़ी मैदान में लोगों के एकत्रित होने और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।उन्होंने कहा कि कनेड़ और नगरोटा बगवां की ओर जाने वाले मार्गों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पंचायत प्रधानों के माध्यम से उनका सत्यापन करवाया जाएगा। इसके बाद स्थानीय निवासियों को आवश्यक पास जारी किए जाएंगे, ताकि उन्हें अपने घरों तक पहुंचने में परेशानी न हो।

विधानसभा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जुरावर के समीप मुख्य पुलिस नाका स्थापित किया जाएगा। यहां से केवल वैध पास वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी दी जाएगी।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और आम लोगों को भी किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.