Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर में दूध पीने के बाद तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दूध पीने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियों ने दूध पीया था, जिसके कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। हालांकि, ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि बच्चियों ने दूध पीने के अलावा एक दुकान से चिप्स और कुरकुरे जैसे खाद्य पदार्थ भी खरीदे थे। ऐसे में उनकी मौत की वजह दूध, किसी अन्य खाद्य पदार्थ या कोई दूसरी परिस्थिति रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि बच्चियों की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

दूसरी ओर, थाना मामदोट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और घटना से जुड़े अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की तैयारी कर रहा है। विभाग की टीमें गांव पहुंचकर घटनास्थल और आसपास के हालात का जायजा लेंगी। साथ ही बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ने से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

एक ही गांव में तीन मासूमों की अचानक मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है। सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे बच्चियों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फिरोजपुर में दूध पीने के बाद तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दूध पीने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़...

आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में आरी से दो छात्राओं पर हमला : एक की हालत गंभीर, आरोपी फरार

Summer express,अनंतपुर I आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के भीतर घुसकर 21 वर्षीय युवक ने दसवीं कक्षा की दो छात्राओं पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।...

कैथल में मकान की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के कस्बा सीवन में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पाइप को दोबारा लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी...

फरीदाबाद के ओयो होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव, साथ आया व्यक्ति लापता

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के ओयो होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव होटल के कमरा नंबर 201 में बेड पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ

Summer express, कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने अपने दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.