Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर ओवरलोड ट्राले ने मचाई तबाही, 9 वाहन आपस में टकराए

Summer express, अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दोपहर सुल्तानपुर बैरियर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पुराने पासपोर्ट कार्यालय के सामने एक ओवरलोड 12 टायर ट्राले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवे पर खड़े और गुजर रहे वाहनों में एक के बाद एक भिड़ंत होती चली गई। इस हादसे में ट्राले, ट्रक, कंटेनर, स्विफ्ट, टियागो, क्रेटा और थार समेत करीब आठ से नौ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियों के अगले और पिछले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्राला चालक केबिन में ही फंस गया।

हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की तरफ से चंडीगढ़ जा रहा 12 टायर ट्राला सुल्तानपुर बैरियर के पास पहुंचा तो चौक के नजदीक एक ट्रक खड़ा हुआ था। ट्राले ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक आगे खड़ी कार से जा भिड़ा। इसके बाद आसपास और पीछे चल रहे वाहन भी एक-दूसरे से टकराते चले गए। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को विस्फोट होने जैसा आभास हुआ।

आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। ट्राला चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत गंभीर बताई गई है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव लखनौती निवासी रसीद के रूप में हुई है।

हादसे में घायल हुए अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि ट्राला चालक नशे की हालत में था और इसी वजह से वह समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने ट्राले के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाने और ट्राला चालक को बाहर निकालने के दौरान यातायात प्रभावित रहा। करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। दुर्घटना में अजय शर्मा, मंजीत सिंह, विजय सिंह, विकास और राहुल मेहता के वाहनों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। इन लोगों को भी मामूली चोटें आईं। हालांकि, इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी की जान नहीं गई।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार के मालिक अजय शर्मा ने बताया कि वह पानीपत से चंडीगढ़ स्थित अपने घर लौट रहे थे। हाईवे पर जाम लगा होने के कारण वह कार में बैठकर अपनी पत्नी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से जोरदार टक्कर हुई। हादसे में उनकी पीठ पर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गईं। अजय के अनुसार, उन्होंने अपनी कार को तैयार कराने पर करीब चार लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए थे, लेकिन दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि ट्राले की टक्कर के बाद करीब आठ से नौ वाहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे के दौरान एक फौजी और उसका बेटा भी सुरक्षित बच गए। अजय ने यह भी बताया कि मौके पर कुछ लोग घायलों की मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे, जबकि कई स्थानीय लोगों ने आगे आकर वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ

Summer express, कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने अपने दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ...

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर ओवरलोड ट्राले ने मचाई तबाही, 9 वाहन आपस में टकराए

Summer express, अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दोपहर सुल्तानपुर बैरियर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पुराने पासपोर्ट कार्यालय के सामने एक ओवरलोड 12 टायर ट्राले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवे पर खड़े और गुजर रहे वाहनों में एक के बाद एक भिड़ंत होती चली गई। इस हादसे...

हरियाणा में डॉक्टरों समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए HPR आईडी जरूरी, 90 दिन में नहीं बनवाई तो रुक जाएगी प्रैक्टिस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रदेश में डॉक्टरों, दंत चिकित्सकों, आयुष चिकित्सकों, नर्सों, फार्मासिस्टों सहित सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) आईडी बनवानी होगी। इसके बिना संबंधित चिकित्सा परिषदों में नया पंजीकरण करवाना या पुराने...

जालंधर में विवाहिता ने ससुर पर जबरन जहरीली दवा पिलाने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किए बयान

Summer express, जालंधर I  कसूदां के न्यू आनंद नगर में ससुराल पक्ष से कथित प्रताड़ना के बाद जहरीली दवा निगलने वाली विवाहिता मनदीप कौर के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित कर दिया है। हालांकि, उसकी हालत अभी ऐसी है कि वह कुछ खा-पी नहीं...

मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव: नोनी में तीन कुकी स्वयंसेवकों की मौत, इंफाल में हजारों लोगों का प्रदर्शन

Summer express,इंफाल। मणिपुर में हिंसा और तनाव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोनी जिले में तीन कुकी-जो गांव के स्वयंसेवकों की मौत के बाद राज्य में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कुकी आदिवासी संगठन कुकी इनपी मणिपुर (केआइएम) ने शनिवार को आरोप लगाया कि तीनों की हत्या नेशनल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.