Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में स्टंटबाज और तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस की नजर, 154 वाहनों के चालान

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं, दिवाली पर भी रहेगी पुलिस की पैनी निगरानी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। तेज रफ्तार बाइक चलाने, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और नंबर छिपाकर सड़कों पर दौड़ने वालों पर अब पुलिस की विशेष नजर है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार, इस महीने के शुरुआती सप्ताह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट और अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले करीब 154 वाहनों के चालान किए गए हैं।

पुलिस ने साफ किया है कि दिवाली के दौरान सड़कों पर हुड़दंग मचाने, ओवरस्पीडिंग करने और नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ में ट्रैफिक पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।इसके अलावा धर्मशाला में आईटीएमएस कैमरों के जरिए भी नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और तेज रफ्तार के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में स्टंटबाज और तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस की नजर, 154 वाहनों के चालान

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं, दिवाली पर भी रहेगी पुलिस की पैनी निगरानी Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। तेज रफ्तार बाइक चलाने, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और नंबर छिपाकर सड़कों पर दौड़ने...

चुराह की भालोड़ी पंचायत के 10 गांव लो वोल्टेज से परेशान, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भालोड़ी पंचायत में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान-:चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की भालोड़ी पंचायत में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंचायत के करीब 10 गांवों के लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ सक्रिय, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने का अनुमान

Summer express, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना गहन दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। तूफान के सक्रिय होने के बाद ओडिशा सरकार ने राज्य के दक्षिणी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। भारत मौसम...

12 दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से बरामद, चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Summer express, कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी में करीब 12 से 13 दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव सुल्तानपुर लोधी-बुसोवाल रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के नजदीक नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव भागो अराइयां निवासी...

हरिद्वार में छाया मंडी का पारंपरिक सिड्डू,देशभर ही नहीं विदेशी मेहमानों ने भी चखा हिमाचली स्वाद

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ऑल इंडिया ओरिएंटल कॉन्फ्रेंस 2026 में हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू खूब चर्चा में रहा। सम्मेलन में देशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच मंडी की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पकवान के जरिए हिमाचली संस्कृति और खानपान की अनूठी पहचान पेश की। यहां सिड्डू को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.