Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे ट्यूशन लेकर दिल चोरी करना सीखो

SIR के समर्थन और कांग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी ने शिमला में जोरदार हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में भाजपा ने कार्ट रोड गुरुद्वारा से चौड़ा मैदान तक महापदयात्रा निकाली और जनसभा का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार को नकली गांधी बताते हुए घुसपैठियों के वोट काटे जाने पर देश में अराजकता फैलाने और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने के गंभीर आरोप लगाए।

 असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हिमाचल में अगले साल भाजपा का मुख्यमंत्री होगा और सीएम सुक्खू को लोग अब विदा कर दें। वोट चोरी के मुद्दे पर सरमा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी छोड़ कर बीजेपी से दिल चोरी करना सीखे ।मोदी विकास के नाम पर जीत रहे हैं। राम मंदिर और धारा 370 हटाकर भाजपा ने लोगों का दिल जीता है। वोट चोरी तो राहुल गांधी के दादा-नाना के समय से शुरू हुई थी। पटेल की जगह नेहरू का पीएम बनना भी वोट चोरी था। अगर SIR में गड़बड़ी होती तो केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार कैसे बनती। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि अगर चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो इस्तीफा दें और यूपी चुनाव न लड़ने की घोषणा करें। साथ ही आज राहुल गांधी सिक्खों के हुए कत्ले आम पर जनता से माफी मांगे।

बाइट…. हेमंत बिस्वा सरमा…. मुख्यमंत्री असम 

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के बाद 85 साल के खड़गे भी पागल हैं।  कांग्रेस सत्ता से बाहर रहने की कुंठा से जूझ रही है। कांग्रेस को हर बात देर से मालूम पड़ती है। कई राज्यों में दशकों से कांग्रेस का नाम तक नहीं है जब वोट ही नहीं बचा तो चोरी कैसे होगी?जयराम ने कहा कि सुक्खू महाराज भी इसी चुनाव आयोग की प्रक्रिया से मुख्यमंत्री बने हैं। अगर उन्हें लगता है वोट चोरी हुई है तो इस्तीफा दे दें। बैलेट से हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस 12 में से 11 जिले हारी और EVM से हुए नगर निगम चुनाव में 4 में से 3 निगम हारी। उन्होंने दावा किया कि 2029 में फिर मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

बाइट….. जयराम ठाकुर…नेता प्रतिपक्ष 

वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 99 हार के बाद राहुल गांधी की हार की सेंचुरी पूरी होने वाली है। विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है। आज ही के दिन राजीव गांधी के इशारे पर सिखों की हत्या हुई थी और अब इसी दिन कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राहुल गांधी वोट चोरी के आरोपों पर राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के सामने भी सबूत नहीं दे पाए। क्या फीलिंग के भरोसे देश चलेगा? कांग्रेस के समय SIR सही था तो भाजपा के समय गलत कैसे हो गया? मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संविधान के अनुसार काम कर रहे हैं।

बाइट…. अनुराग ठाकुर सांसद हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे ट्यूशन लेकर दिल चोरी करना सीखो

SIR के समर्थन और कांग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी ने शिमला में जोरदार हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में भाजपा ने कार्ट रोड गुरुद्वारा से चौड़ा मैदान तक महापदयात्रा निकाली और जनसभा का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार को नकली...

कांगड़ा में स्टंटबाज और तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस की नजर, 154 वाहनों के चालान

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं, दिवाली पर भी रहेगी पुलिस की पैनी निगरानी Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। तेज रफ्तार बाइक चलाने, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और नंबर छिपाकर सड़कों पर दौड़ने...

चुराह की भालोड़ी पंचायत के 10 गांव लो वोल्टेज से परेशान, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भालोड़ी पंचायत में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान-:चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की भालोड़ी पंचायत में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंचायत के करीब 10 गांवों के लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ सक्रिय, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने का अनुमान

Summer express, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना गहन दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। तूफान के सक्रिय होने के बाद ओडिशा सरकार ने राज्य के दक्षिणी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। भारत मौसम...

12 दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से बरामद, चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Summer express, कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी में करीब 12 से 13 दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव सुल्तानपुर लोधी-बुसोवाल रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के नजदीक नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव भागो अराइयां निवासी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.