Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहीद स्मारक के लोकार्पण समारोह और गांधी ग्राउंड में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अमित शाह 5 नवंबर को अंबाला में नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह गांधी ग्राउंड में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह अवसर हरियाणा और देश के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। शहीद स्मारक 1857 की क्रांति में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और शौर्य को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि मां अंबा की पावन धरती पर निर्मित यह स्मारक उन अनगिनत बलिदानियों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्हें इतिहास में अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीर नायकों और गुमनाम सेनानियों के योगदान को सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है। अंबाला का शहीद स्मारक इसी राष्ट्रीय संकल्प को दर्शाता है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, क्रांतिकारियों के साहस और उनके सर्वोच्च बलिदान से परिचित कराएगा। साथ ही युवाओं को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

गांधी ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि जनसभा में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जिला प्रभारी मदन चौहान, एससी आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया, मेयर अक्षिता सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन स्वर्ण कौर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रिचा पाहवा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच, मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, उपायुक्त सचिन गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ...

सुप्रीम कोर्ट ने गौरव गौतम की याचिका खारिज की, करण दलाल की चुनाव याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के खेल मंत्री और पलवल से भाजपा विधायक गौरव गौतम तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के बीच चल रहे चुनावी विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने 3 नवंबर को गौरव गौतम की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में करण...

दाड़ी डाकघर में सेंधमारी कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये बरामद

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के दाड़ी स्थित डाकघर में सेंधमारी कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 1 लाख 45 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस...

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है। विभागीय टीमें दिन-रात...

तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर भड़के एमडीएस डॉक्टर, ओपीडी बंद करने की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में एमडीएस रेजिडेंट डॉक्टरों को पिछले तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भुगतान में देरी से परेशान डॉक्टरों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। डॉक्टरों ने चेतावनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.