Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला शहीदी स्मारक को किसी पार्टी से जोड़ना गलत, गुमनाम शहीदों को समर्पित है स्मारक: असीम गोयल

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे और 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक के उद्घाटन से पहले जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल ने प्रेस वार्ता कर लोगों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह शहीदी स्मारक किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि उन वीरों को समर्पित है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया, लेकिन इतिहास के पन्नों में उन्हें उचित स्थान नहीं मिल पाया।

प्रेस वार्ता के दौरान असीम गोयल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल शहीदी स्मारक को भाजपा से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि इसका उद्देश्य देश के उन गुमनाम क्रांतिकारियों और शहीदों के योगदान को सम्मान देना है, जिनकी कुर्बानियों को लंबे समय तक उचित पहचान नहीं मिली। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर पहुंचकर शहीदों को नमन करें और उनके बलिदान को याद करें।

असीम गोयल ने शहीदी स्मारक के निर्माण में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के करीब 30 वर्षों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अनिल विज ने इस स्मारक के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए लंबे समय तक मेहनत की है। स्मारक की भव्यता और शिल्पकला का उल्लेख करते हुए गोयल ने कहा कि भारत के लोग दुबई जाकर वहां की शानदार और अनूठी इमारतों को देखते हैं, लेकिन अब अंबाला में भी ऐसी उत्कृष्ट शिल्पकला का भव्य उदाहरण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह स्मारक अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण विशेष पहचान बनाएगा।

पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार देश के वीर शहीदों के योगदान को सम्मान देने और उनके बलिदान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और वीर क्रांतिकारियों के बलिदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अंबाला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में घर की छत पर चल रही थी पटाखों की अवैध दुकान, 186 किलो पटाखे बरामद

Summer express, गुरुग्राम | दिवाली के त्योहार को देखते हुए अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस तथा सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में टीम ने बादशाहपुर इलाके में एक मकान की छत पर अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

अंबाला शहीदी स्मारक को किसी पार्टी से जोड़ना गलत, गुमनाम शहीदों को समर्पित है स्मारक: असीम गोयल

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे और 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक के उद्घाटन से पहले जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल ने प्रेस वार्ता कर लोगों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा...

लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक पहुंचना होगा आसान..शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा

 15.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा प्रोजेक्ट Summer express/शिमला, संजू-: राजधानी शिमला में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जल्द ही खड़ी चढ़ाई से राहत मिलने वाली है। लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक पहुंचने के लिए अब लोगों को पैदल चढ़ाई चढ़ने की मजबूरी नहीं रहेगी। नगर निगम की ओर से इस...

मानसा में परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच तेज, मेडिकल स्टोर के मलबे की तलाशी शुरू

Summer express, मानसा | नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर झोटा की हत्या के 23 दिन बाद सीबीआई की टीम एक बार फिर मामले के आरोपी अश्विनी कुमार के मेडिकल स्टोर पर पहुंची। बुधवार को सीबीआई ने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे फाटक के पास स्थित मेडिकल स्टोर के मलबे...

हैदराबाद में 6.78 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हैदराबाद | तेलंगाना में जाली नोट छापने और लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और शादनगर स्पेशल ऑपरेशंस टीम (एसओटी) की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.