Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी कर्मियों को दिवाली का तोहफा, डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी

समर न्यूज | चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के करीब आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
नई दर के अनुसार महंगाई भत्ता 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा। इससे पहले सितंबर में सरकार ने डीए की दो किस्तों में कुल आठ प्रतिशत वृद्धि की थी। इस तरह मौजूदा सरकार के कार्यकाल में डीए में कुल 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के हित सरकार की प्राथमिकता हैं। उनके मुताबिक, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के समय वर्ष 2022 में कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जो अब बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से महंगाई के दौर में कर्मचारियों और सेवानिवृत्त लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी।

दिसंबर के वेतन में दिखेगा लाभ

घोषित तीन प्रतिशत बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को लगभग 363 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय लाभ होने का अनुमान है। सरकार के अनुसार, डीए में की गई बढ़ोतरी से कुल वार्षिक वित्तीय भार करीब 3,988 करोड़ रुपये होगा। बढ़ा हुआ भत्ता नवंबर महीने से लागू किए जाने की घोषणा की गई है। इसका भुगतान दिसंबर में मिलने वाले वेतन और पेंशन के साथ होने की उम्मीद है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी कर्मियों को दिवाली का तोहफा, डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के करीब आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा।नई दर के अनुसार महंगाई भत्ता 50...

सोलन में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा, 8 पीड़ितों को 4 लाख की राहत स्वीकृत

Summer express/सोलन-: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पात्र पीड़ितों को राहत राशि समयबद्ध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय एवं सहायता प्रदान करने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।उपायुक्त आज जिला स्तरीय सतर्कता एवं...

तंबाकू मुक्त गांव बनाने में ऊना प्रदेश में अव्वल, 112 गांवों के बाद अब शत-प्रतिशत लक्ष्य पर नजर

Summer express/ऊना, राकेश-: तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत ऊना जिले ने प्रदेशभर में अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखते हुए 112 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की उपलब्धि हासिल की है। अब जिला प्रशासन ने अभियान के अगले चरण में शेष गांवों को भी इस मुहिम से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी है। उपायुक्त...

केएमपी एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर लगी भीषण आग

Summer express, तावड़ू (नूंह)। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर खोड़ बसई सीमा क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी की ढलान पर केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क पर गिरते ही उसमें भरा केमिकल फैल गया और कुछ ही देर में आग लग गई। सड़क पर फैले...

शहद और मधुमक्खी के मोम से तैयार इको-फ्रेंडली उपहारों से सजेगी दिवाली, MHU के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

Summer Express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। दिवाली के अवसर पर बाजार में जहां मिठाइयों और पारंपरिक उपहारों की मांग बढ़ रही है, वहीं महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय (MHU), करनाल के विद्यार्थियों ने इस बार त्योहार के लिए कुछ अनूठे और पर्यावरण के अनुकूल उपहार तैयार किए हैं। विद्यार्थियों ने शहद और मधुमक्खियों से मिलने वाले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.