Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ दिवाली मनाई, ढली चौक पर पुलिस जवानों को दी शुभकामनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दीपावली का पर्व बालिका आश्रम, मशोबरा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ दोपहर का भोजन भी किया। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री का बच्चों के साथ त्योहार मनाने का यह प्रयास उनके प्रति अपनापन और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

मशोबरा से लौटते समय मुख्यमंत्री का काफिला अचानक ढली चौक पर रुक गया। मुख्यमंत्री स्वयं अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और वहां यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवाभाव की सराहना की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को मिठाइयां, फल और पटाखे भी वितरित किए। उन्होंने त्योहार के अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर आम जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे जवानों का उत्साह बढ़ाया।मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय व्यवहार ने पुलिस जवानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। मुख्यमंत्री ने अपने इस कदम से संदेश दिया कि त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति के साथ साझा की जानी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.