Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जुरासी गांव में सड़क निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, वर्षों का इंतजार होगा खत्म; ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोलग के अंतर्गत आने वाले जुरासी गांव के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से सड़क सुविधा की राह देख रहे गांव के लोगों की उम्मीदें अब पूरी होती नजर आ रही हैं। लंबे समय से अधर में लटके सड़क निर्माण कार्य ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और उन्हें जल्द ही बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।पहाड़ी क्षेत्र में स्थित जुरासी गांव के लोग लंबे अरसे से सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर थे। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता था। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई गई। लोगों के लंबे प्रयासों के बाद कुछ वर्ष पहले सड़क बनाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से निर्माण कार्य बीच में ही बंद हो गया। इसके चलते ग्रामीणों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। बावजूद इसके, गांव के लोगों ने अपनी मांग को लेकर प्रयास जारी रखे।अब सड़क निर्माण कार्य ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। इससे ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उनका वर्षों पुराना सपना साकार होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुविधा नहीं होने के कारण आपातकालीन स्थिति में सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। गांव में किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे पालकी के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता था। इसके बाद ही मरीज को अस्पताल ले जाना संभव हो पाता था। ऐसे में कई बार समय पर उपचार मिलना भी चुनौती बन जाता था।

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग का आभार जताते हुए मांग की है कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाए और इसकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।सड़क सुविधा शुरू होने से जुरासी गांव का संपर्क बेहतर होगा और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। अब गांव के लोगों को उम्मीद है कि उनका वर्षों पुराना संघर्ष जल्द ही रंग लाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.