Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों

दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज भगवान विश्वकर्मा जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लुधियाना स्थित बाबा विश्वकर्मा भवन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इस अवसर को अपने लिए अत्यंत सौभाग्य की बात बताया। इस मौके पर उन्होंने समस्त कारीगरों, मिस्त्रियों, लोहारों, बढ़ई और सभी मेहनतकश भाई-बहनों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह दिन केवल पूजा-अर्चना का नहीं, बल्कि हाथों के हुनर और श्रम के सम्मान का भी दिन है। भगवान विश्वकर्मा जी को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और इंजीनियर माना जाता है। उनका संदेश स्पष्ट है कि जो व्यक्ति अपने हाथों से कुछ रचता है, वही समाज का वास्तविक निर्माता होता है। गुरु साहिबान ने भी ‘किरत करो, नाम जपो, वंड छको’ का संदेश दिया है। पंजाब की धरती की पहचान ही मेहनत और परिश्रम से है तथा इस मेहनत की रीढ़ हमारे कारीगर भाई हैं। गांव की गलियों से लेकर बड़े कारखानों तक, हल के फाल से लेकर घरों की छतों तक, हर जगह किसी न किसी कारीगर के हाथों की छाप दिखाई देती है। उन्होंने अफसोस जताया कि दशकों तक इन हुनरमंद हाथों को केवल बधाइयां मिलीं, लेकिन जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाईं। प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सोच को बदलने का काम किया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को पहचान पत्र, कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक औजारों के लिए सहायता और सस्ती दरों पर ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रधानमंत्री का संदेश है कि कारीगर किसी की सहायता के मोहताज नहीं, बल्कि देश के निर्माण में बराबर के भागीदार हैं। उन्होंने पंजाब के प्रत्येक कारीगर भाई से अपील की कि वे केंद्र सरकार की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्य में उनके साथ खड़ा है। अंत में ढिल्लों ने कहा कि यदि पंजाब को दोबारा खुशहाल बनाना है तो इसकी शुरुआत हुनरमंद हाथों के सम्मान से करनी होगी। उन्होंने एक बार फिर समस्त संगत को भगवान विश्वकर्मा जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। बाबा विश्वकर्मा भवन की प्रबंधक कमेटी एवं पदाधिकारियों द्वारा केवल सिंह ढिल्लों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महासचिव रजनीश धीमान, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव देबी शर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल, प्रवीण बांसल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.