समर न्यूज | लुधियाना
लुधियाना में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। द समर न्यूज की ओर से समर टी-20 कप सीजन-2 का आयोजन 11 से 14 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। चार दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में राजनीतिक दलों, मीडिया और विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता का आयोजन लुधियाना के हंबड़ां रोड स्थित गोल्फ लिंक के एलीट क्रिकेट अकादमी मैदान में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे आम आदमी पार्टी एवेंजर्स और अकाली दल डायनासोर्स के बीच मुकाबला होगा। इसी दिन दोपहर 12:45 बजे लोधी क्लब लायंस और सतलुज क्लब स्टैलियंस की टीमें आमने-सामने होंगी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे कांग्रेस चैलेंजर्स और भाजपा ब्लास्टर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, दोपहर 12:45 बजे समर मीडिया स्पार्टन्स और फिको फाइटर्स की टीमें मैदान में उतरेंगी।
प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 13 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 8:30 बजे और दूसरा दोपहर 12:45 बजे खेला जाएगा।
इसके बाद 14 नवंबर को शाम 7 बजे प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला आयोजित होगा, जिसमें विजेता खिताब के लिए दोनों सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी। समर टी-20 कप सीजन-2 के माध्यम से खेल भावना, आपसी भाईचारे और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
राजनीतिक दलों और मीडिया से जुड़ी टीमों की भागीदारी इस प्रतियोगिता को विशेष बनाएगी। क्रिकेट प्रेमियों को चार दिनों तक रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।
समर टी-20 कप सीजन-2 के प्रायोजक हैं सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली, मैश-प्रोलिफ़ हॉस्पिटल्स, जनता पाइल्स क्लिनिक, डीआरए लुधियाना, ब्रिलिको इंस्टीट्यूट्स, एमी सोल और 92.3 बिग एफएम, जिनके सहयोग से इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।