Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर दो पड़ोसी परिवार आपस में भिड़े , सीसीटीवी फुटेज आया सामने

दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज

मुंडियां कलां के गुरु नानक नगर में दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने के आरोप लगे। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से डंडे, रॉड और तलवारें लहराने के आरोप सामने आए हैं। मामले में दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर बाहरी लोगों को बुलाकर हमला करवाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
{बुजुर्ग दंपती के घर के सामने पटाखे चलाने से शुरू हुआ विवाद…
एक पक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बुजुर्ग दंपती के पोते पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनके 75 वर्षीय नाना और 70 वर्षीय नानी गुरु नानक नगर की गली नंबर-4 में रहते हैं। उनकी नानी हृदय रोग से पीड़ित हैं और डॉक्टरों ने उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी करवाने की सलाह दी हुई है। पीयूष के अनुसार, पड़ोसी साहिल शर्मा और दीक्षित शर्मा ने उनके घर के गेट के सामने जानबूझकर पटाखे चलाने शुरू कर दिए। जब उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो पहले गाली-गलौज की गई और बाद में बाहरी लोगों को बुलाकर घर में घुसकर हमला कर दिया गया।
{नानी के सिर पर रॉड से वार, मामा को भी किया घायल
पीयूष मिश्रा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी नानी के सिर पर रॉड से वार किया, जिससे उनकी उंगलियों में भी चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके मामा की छाती पर भी डंडों से हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर घर से सोने की चेन और 10 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। पीयूष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
{दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया झूठा, मोबाइल वीडियो दिखाकर दी सफाई
वहीं दूसरे पक्ष के साहिल शर्मा ने पीयूष मिश्रा की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। साहिल के अनुसार, जब बुजुर्ग ने पटाखे चलाने से मना किया तो वे उनके घर के सामने से हटकर चौक में पटाखे चलाने लगे थे। इसके बाद बुजुर्ग पक्ष की ओर से मोटरसाइकिलों पर बाहरी लोगों को बुलाया गया, जिन्होंने महिलाओं के साथ बदसलूकी की और तलवारें व डंडे लहराते हुए उनके घरों के गेट तोड़ने का प्रयास किया। साहिल ने अपने पक्ष में मोबाइल वीडियो भी दिखाया और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देने की बात कही।
{पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत करवाए दोनों पक्ष…
पुलिस अधिकारी उपिंदर सिंह के अनुसार, झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत हार्ट पेशेंट बुजुर्ग के घर से दूर जाकर पटाखे चलाने की अपील को लेकर हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों, सामने आए वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में 11 को मिली नौकरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के 11 उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग...

मोहाली में नशा और हथियारों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में रहकर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने फिरोजपुर जिले के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच आधुनिक पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन, एक लाख...

दिल्ली में ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ शुरु, यमुना की सैर अब 500 रु में

समर न्यूज | नई दिल्लीदिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ की शुरुआत की गई। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोनिया विहार में इस सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद...

शहर के कचरे में 40%बढ़ौतरी, बढ़ा कूड़े का बोझ

मेयर ने कूड़ा उठाने के दिए निर्देश, बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज दिवाली के बाद शहर में कूड़े का बोझ बढ़ गया है। सामान्य दिनों में करीब 1100 मीट्रिक टन कूड़ा पैदा होता है, लेकिन दिवाली के दौरान इसमें 35 से 40 फीसदी तक इजाफा हो जाता है। ऐसे में...

पंजाब कांग्रेस का ‘पंजाब मांगता इंसाफ’ अभियान आज से शुरु : परगट सिंह

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस 11 नवंबर से प्रदेशभर में ‘पंजाब मांगता इंसाफ’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत कांग्रेस नेता किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न उद्योगों से जुड़े लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.