Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय ने संवारा भविष्य, दो कारोबार से कमा रहे 25 हजार रुपये

Summer express, राकेश, ऊना, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से ऊना जिले के अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल ने अपना कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार से हुई बचत का सही इस्तेमाल करते हुए उन्होंने ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम भी शुरू कर दिया। आज दोनों व्यवसायों से संजय हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक कमा रहे हैं। उन्होंने अपने साथ एक अन्य युवक को भी रोजगार दिया है और उसे काम का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

संजय का बचपन काफी कठिन परिस्थितियों में बीता। जब वह महज चार साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उनके पिता ड्राइवर थे। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। मां ने आंगनवाड़ी में काम करने के साथ दिहाड़ी मजदूरी करके संजय और उनकी बहन का पालन-पोषण किया। संजय ने दसवीं तक पढ़ाई की, जबकि उनकी बहन ने बीए किया है।

समय के साथ परिवार की मुश्किलें और बढ़ गईं। संजय की मां लकवे से ग्रस्त हो गईं, जिसके कारण उन्हें काम छोड़ना पड़ा। करीब तीन साल तक बिस्तर पर रहने के बाद वर्ष 2023 में उनका निधन हो गया। इससे पहले वह अपनी बेटी की शादी कर चुकी थीं। मां के निधन के बाद संजय की जिम्मेदारी उनकी बहन और जीजा ने संभाली और हर कदम पर उनका साथ दिया।

हालांकि, संजय चाहते थे कि वह खुद अपने पैरों पर खड़े हों और बहन-जीजा पर अतिरिक्त जिम्मेदारी न डालें। वह अपना व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मां के साथ पहले आंगनवाड़ी में काम कर चुकी एक महिला ने उन्हें मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद संजय ने कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन खोलने के लिए योजना के तहत आवेदन किया।

आवेदन मंजूर होने के बाद उन्हें पहली किस्त के रूप में 1 लाख 40 हजार रुपये और दूसरी किस्त में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस तरह कुल दो लाख रुपये की मदद से उन्होंने अपना कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। शुरुआत में कारों की धुलाई के काम से उन्हें हर महीने 12 से 15 हजार रुपये की आमदनी होने लगी।

संजय ने कारोबार से हुई बचत को आगे निवेश करने का फैसला किया और ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम भी शुरू कर दिया। इस काम से उन्हें हर महीने 10 से 12 हजार रुपये की अतिरिक्त कमाई हो रही है। इस तरह दोनों व्यवसायों से उनकी कुल मासिक आमदनी 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच गई है। सभी खर्च निकालने के बाद वह हर महीने करीब 10 हजार रुपये की बचत भी कर रहे हैं।

संजय ने अपने कारोबार में एक अन्य युवक को भी काम पर रखा है। वह उसे कार वॉशिंग का काम सिखा रहे हैं, ताकि वह भी हुनर सीखकर रोजगार हासिल कर सके। इस तरह योजना से मिली सहायता ने न केवल संजय को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि उनके माध्यम से एक अन्य युवक के लिए भी रोजगार का अवसर तैयार हुआ है।

संजय भरवाल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से मिली आर्थिक मदद ने उन्हें अपना कारोबार शुरू करने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया। उनके लिए यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अपना भविष्य खुद संवारने का मजबूत आधार बनी है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना विशेष देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले पात्र बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये की एकमुश्त मदद देने का प्रावधान है। इसके अलावा विवाह सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में शादी समारोह से लौट रही कार खड्ड में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी सरकाघाट का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबोठी खड्ड पुल के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक...

मंडी के पंडोह में पुलिस ने पकड़ी बीयर की 200 पेटियां, चालक वाहन छोड़कर फरार

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के पंडोह में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर से बीयर की 200 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीयर और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी...

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत हिमाचल के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम : सुनील नेगी

Summer express, शिमला,। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम...

कांग्रेस राज में क्राइम कैपिटल बनता जा रहा हिमाचल प्रदेश, लगातार हत्याओं से दहशत में जनता : डॉ. राजीव बिंदल

Summer express, शिमला, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के लगभग...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय ने संवारा भविष्य, दो कारोबार से कमा रहे 25 हजार रुपये

Summer express, राकेश, ऊना, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से ऊना जिले के अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल ने अपना कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.