Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत हिमाचल के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम : सुनील नेगी

Summer express, शिमला,। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

सुनील नेगी ने कहा कि 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष के जीवनकाल में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया और जनजातीय समाज को एकजुट करने का कार्य किया। उनका उलगुलान आंदोलन अन्याय, शोषण और विदेशी शासन के विरुद्ध जनजातीय स्वाभिमान का प्रतीक बना। उनका जीवन आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। देश में 10.4 करोड़ से अधिक जनजातीय नागरिक हैं, जो कुल आबादी का लगभग 8.6 प्रतिशत हैं। देश में 700 से अधिक जनजातीय समुदाय तथा 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह हैं।

नेगी ने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान प्रदेशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जनजागरण कार्यक्रम तथा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सोशल मीडिया और विभिन्न जनसंपर्क माध्यमों से युवाओं को जनजातीय महापुरुषों के योगदान से परिचित करवाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा जनजातीय मोर्चा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

सुनील नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना जनजातीय कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने को भी ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, छात्रवृत्ति एवं फेलोशिप योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और विकास के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

सुनील नेगी ने कहा कि जनजातीय गौरव सप्ताह केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में शादी समारोह से लौट रही कार खड्ड में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी सरकाघाट का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबोठी खड्ड पुल के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक...

मंडी के पंडोह में पुलिस ने पकड़ी बीयर की 200 पेटियां, चालक वाहन छोड़कर फरार

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के पंडोह में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर से बीयर की 200 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीयर और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी...

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत हिमाचल के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम : सुनील नेगी

Summer express, शिमला,। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम...

कांग्रेस राज में क्राइम कैपिटल बनता जा रहा हिमाचल प्रदेश, लगातार हत्याओं से दहशत में जनता : डॉ. राजीव बिंदल

Summer express, शिमला, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के लगभग...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय ने संवारा भविष्य, दो कारोबार से कमा रहे 25 हजार रुपये

Summer express, राकेश, ऊना, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से ऊना जिले के अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल ने अपना कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.