Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस राज में क्राइम कैपिटल बनता जा रहा हिमाचल प्रदेश, लगातार हत्याओं से दहशत में जनता : डॉ. राजीव बिंदल

Summer express, शिमला, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और शांतिप्रिय हिमाचल प्रदेश अपराधियों की गतिविधियों के कारण क्राइम कैपिटल बनता दिखाई दे रहा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों के भीतर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सामने आई आपराधिक घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार थार गाड़ी चढ़ाकर दो लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की घटना सामने आई, वह अपराधियों की बढ़ती बेखौफ प्रवृत्ति का उदाहरण है। नालागढ़ में सरेआम गोलीबारी की घटनाओं ने भी कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों के मन से कानून और पुलिस का भय समाप्त होता जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला सिरमौर में लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं ने आम जनता में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा कर दिया है। दो दिन पूर्व नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर एक महिला का शव मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इसके बाद शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार की हत्या की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर गोली मारे जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि ये घटनाएं केवल कुछ दिनों की नहीं, बल्कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति की ओर संकेत करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चंबा से सिरमौर और ऊना से किन्नौर तक अपराध की घटनाओं ने प्रदेश की शांतिपूर्ण पहचान को प्रभावित किया है। दलित युवक की हत्या जैसी गंभीर घटनाओं के बाद भी अपराधों का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा है।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के बढ़ते हौसले और कथित माफिया गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

डॉ. बिंदल ने प्रदेश सरकार से मांग की कि सभी गंभीर आपराधिक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को भयमुक्त वातावरण और सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में शादी समारोह से लौट रही कार खड्ड में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी सरकाघाट का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबोठी खड्ड पुल के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक...

मंडी के पंडोह में पुलिस ने पकड़ी बीयर की 200 पेटियां, चालक वाहन छोड़कर फरार

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के पंडोह में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर से बीयर की 200 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीयर और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी...

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत हिमाचल के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम : सुनील नेगी

Summer express, शिमला,। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम...

कांग्रेस राज में क्राइम कैपिटल बनता जा रहा हिमाचल प्रदेश, लगातार हत्याओं से दहशत में जनता : डॉ. राजीव बिंदल

Summer express, शिमला, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के लगभग...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय ने संवारा भविष्य, दो कारोबार से कमा रहे 25 हजार रुपये

Summer express, राकेश, ऊना, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से ऊना जिले के अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल ने अपना कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.