Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कैथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने पाडला-गुहणा रोड पर मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के अमृतसर जिले के निवासी गुरकिरत सिंह और कर्मबीर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना सदर क्षेत्र के गांव पाडला निवासी एक व्यक्ति से आरोपियों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामला सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

वीरवार सुबह एंटी-एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की टीम को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने पाडला-गुहणा रोड पर कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस टीम का दोनों आरोपियों से सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी गांव पाडला निवासी व्यक्ति पर हमला करने के इरादे से वहां पहुंचे थे। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित वारदात को टाल दिया गया।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रंगदारी मांगने की साजिश में इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं और इनके आपराधिक नेटवर्क का विस्तार कहां तक है। पुलिस इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में संभावित संलिप्तता की भी जांच करेगी।

कैथल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रंगदारी या किसी भी तरह की धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2026 में अब तक 2.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Summer express/ऊना, राकेश-: जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी अंकुश पराशर और उसके परिजनों से जुड़ी संपत्तियों, बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला, संजू-। मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर...

जालंधर में फुटबॉल चौक के पास तेज रफ्तार बस ने दो कारों को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह फुटबॉल चौक के पास एक बस ने ट्रैफिक लाइट के नजदीक खड़ी दो कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की...

तेलंगाना में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर ACB का शिकंजा, 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

Summer expres, हैदराबाद | तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिंचाई विभाग के एक डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर की पहचान आर. सत्यनारायण (44) के रूप में हुई है, जो नगरकुर्नूल जिले में सिंचाई एवं कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग में तैनात है। एसीबी...

दुर्गेश जूलॉजिकल पार्क में रोजगार के नए अवसर,92 पदों को मिली मंजूरी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद। कांगड़ा जिले के बनखंडी में निर्माणाधीन दुर्गेश जूलॉजिकल पार्क जल्द ही रोजगार और पर्यटन के नए अवसर लेकर आएगा। पार्क के पहले चरण का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वन्यजीवों की देखभाल और प्रबंधन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित कर ली गई हैं। अब पार्क को शुरू करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.