Facebook-f Youtube X-twitter

जियो फाइनेंशियल और एलियांज मिलकर पुनर्बीमा क्षेत्र में उतरेंगे

मुंबई | जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) और एलियांज ग्रुप (एलियांज) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एलियांज यूरोप बी.वी. ने भारत के बीमा बाजार में उतरने के लिए 50:50 अनुपात वाला घरेलू पुनर्बीमा संयुक्त उद्यम बनाने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने इसके लिए एक बाध्यकारी समझौता किया है। जहां जेएफएसएल के पास गहरी स्थानीय समझ और शानदार डिजिटल उपस्थिति है, तो वहीं एलियांज़ मज़बूत अंडरराइटिंग और वैश्विक पुनर्बीमा क्षमताओं के साथ आएगी। यह संयुक्त उद्यम भारत में एलियांज़ के मौजूदा एलियांज़-री और एलियांज़ कमर्शियल पोर्टफोलियो का भी लाभ उठाएगा।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की गैर-कार्यकारी निदेशक, ईशा एम. अंबानी कहती हैं: “भारत में बीमा की मांग में एक उछाल देखा जा रहा है, जो बढ़ती समृद्धि, बढ़ती वित्तीय जागरूकता और तेज़ी से डिजिटल माहौल से प्रेरित है। यह साझेदारी, एलियांज की वैश्विक पुनर्बीमा विशेषज्ञता को जेएफएसएल की भारतीय बाज़ार की गहरी समझ और मज़बूत डिजिटल बुनियादी ढाँचे के साथ जोड़ती है, जिसका उद्देश्य बीमाकर्ताओं को नए और अनुकूलित पुनर्बीमा सॉल्युशन्स प्रदान करना है। ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप, हम एक मज़बूत और अधिक समावेशी बीमा इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।”

एलियांज एसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ओलिवर बेट कहते हैं: “हमें भारत जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ साझेदारी करने पर गर्व है, साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं की सेवा करने का अवसर भी हमें मिलेगा जो अपने, अपने परिवार और अपने व्यवसायों के लिए सही सुरक्षा चाहते हैं। एलियांज और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ ग्राहक उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित दो विश्वसनीय ब्रांड हैं, और हम बदलाव की इस रोमांचक यात्रा में सक्रिय रूप से योगदान देने और भागीदारी करने के लिए उत्सुक हैं।”

बताते चलें कि एलियांज़-री 25 वर्षों से अधिक समय से भारत में जोखिम पुनर्बीमा कर रहा है। संयुक्त उद्यम वैधानिक और नियामक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद परिचालन शुरू करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.