Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू का BJP को खुला चैलेंज, बोले-सदन में चर्चा करें,वॉकआउट से न भागें

 पीटरहॉफ बेचने के आरोपों को किया खारिज

शिमला/संजू- हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार की तैयारियों का जायजा लेते हुए विपक्षी बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी विधायक सदन में हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा करें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बार-बार वॉकआउट करने के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगना चाहिए।मुख्यमंत्री सुक्खू ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष दबाव में हैं और बीजेपी विधायक दल के भीतर भी उनके खिलाफ नाराजगी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सदन की कार्यवाही में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए, ताकि प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके।

वहीं, शिमला के ऐतिहासिक पीटरहॉफ को बेचने के नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को मुख्यमंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पीटरहॉफ को बेचने नहीं जा रही, बल्कि इसके ऐतिहासिक स्वरूप और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जीर्णोद्धार करवा रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर इस मामले में जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल के हितों से कोई समझौता नहीं करती। पीटरहॉफ के जीर्णोद्धार के बाद नए भवन में करीब 100 कमरे होंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने यह किताब पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ लिखी है, जिसे बाजार में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। किताब में उनके परिवार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी की सास और उनके पति ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 अवैध निर्माण ध्वस्त और एक दुकान सील

Summer express, लुधियाना | महानगर में बिना नक्शा पास करवाए और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान के निर्देशों पर वीरवार को बिल्डिंग ब्रांच (जोन-ए) की टीम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर...

मणिपुर में दो घटनाओं में गोलीबारी, महिला की मौत और तीन लोग घायल

Summer express, इंफाल | मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में कुकी संगठन ने जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया है। संगठन ने...

कांगड़ा में इस साल NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज, 23 आरोपियों को किया गया बंदी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस वर्ष अब तक NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार से बनाई गई करोड़ों रुपये की...

फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में कूड़े का पहाड़ बना मुसीबत, 20 हजार से अधिक लोग परेशान

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के सेक्टर-56 के नजदीक प्रतापगढ़ स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में करीब 70 हजार टन कूड़ा जमा हो चुका है। यहां कूड़े का विशाल ढेर आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इसकी वजह से करीब 20 से 22 हजार लोगों...

गुरुग्राम और मानेसर की हवा हुई बेहद खराब, 24 घंटे में AQI में फिर बढ़ोतरी

Summer express, गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम और औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। सुबह के समय धुंध के साथ जहरीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.